एक्ट्रेस लीजा हेडन पिछले लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में थीं। पिछले कुछ महीनों से वे अपने बेबी बंप की तस्वीरें को इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही थीं, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। वहीं डिलीवरी के बाद लीजा ने अपनी खूबसूरत बेटी की पहली तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। लीजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाकर अपनी बेटी की तस्वीर को लोगों के बीच साझा किया। वहीं उनके हस्बैंड डिनो लालवानी ने भी बेटी की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। लीजा की बेटी का नाम लारा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि लीजा ने ब्लैक ओवरकोट को कैरी कर रखा है। इसके अलावा उनकी बेटी लारा ने व्हाइट कलर के बेबी ड्रेस को पहना हुआ है। तस्वीरों मेें लीजा अपनी बेटी को प्यार से निहारते हुए दिख रही हैं। लीजा और उनकी बेटी की ये तस्वीरें फैंस के बीच खूब पसंद की जा रही हैं।
तस्वीरें: लीजा हेडन की बेटी की तस्वीरें आईं सामने, जानिए क्या है नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर में लीजा हेडन की बेटी लारा का चेहरा साफ साफ दिख रहा है। बेटी लारा मां की गोद में सोते हुए काफी प्यारी दिख रही हैं। इस दौरान लारा नीचे की तरफ देख रही हैं। आपको बता दें कि उनकी ये बेटी तीसरी प्रेग्नेंसी के बाद हुई है।
इस तस्वीर में लारा ने एक व्हाइट कलर की स्लीवलेस ड्रेस को कैरी कर रखा है। वे अपनी बेटी के साथ घर की बालकनी पर बैठी हैं। बालकनी की रेलिंग पर बैठी हुई लीजा ने अपनी बेटी लारा को गोद में ले रखा है। तस्वीर में वे और उनकी बेटी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
उनके कई फैंस इन तस्वीरों को देखने के बाद काफी खुश हैं और वे लीजा को बधाई दे रहे हैं। कई फैंस दोनों मां बेटी की खूबसूरती की तारीफ भी कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये तस्वीरें डिनो लालवानी ने शेयर की हैं। उन्होंने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने पहली तस्वीर पत्नी लीजा और बेटी लारा की शेयर की।
देखें तस्वीरें
तस्वीरों को शेयर करते हुए डिनो ने कैप्शन में लिखा - "मेरी लड़कियां @lisahaydon और लारा। फाइनली मैंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बना लिया है। आगे ये कोशिश करूंगा कि मैं उन चीजों को शेयर करूं जो मुझे घर और काम पर प्रोत्साहित करती हैं।"