{"_id":"6118bf8f8ebc3ee04953225f","slug":"46-years-complete-of-epic-bollywood-film-sholay-know-interesting-stories-about-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: 'शोले' की शूटिंग के दौरान जानबूझकर ये काम करते थे धर्मेंद्र, हेमा मालिनी के करीब आने का अच्छा था बहाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: 'शोले' की शूटिंग के दौरान जानबूझकर ये काम करते थे धर्मेंद्र, हेमा मालिनी के करीब आने का अच्छा था बहाना
सदी की सबसे शानदार फिल्मों में गिनी जाने वाली शोले को आज रिलीज हुए 46 साल पूरे हो गए हैं। 15 अगस्त 1975 को शोले बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बढ़िया एक्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग, डायरेक्शन और डायलॉग डिलीवरी के लिए याद किया जाता है। इन सालों में, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जया बच्चन, संजीव कुमार और अमजद खान ने इस फिल्म के लिए प्रतिष्ठित अवॉर्ड हासिल किए। शोले को बॉलीवुड की शानदार मसाला फिल्मों में गिना जाता है, जिसने न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन किया बल्कि स्क्रिप्ट, गाने और अदाकारी के स्तर पर दिलों पर छाप छोड़ी। आइए 46 साल पूरे होने पर जानते हैं फिल्म शोले से जुड़े वो किस्से जो आप नहीं जानते होंगे, आगे जानेंगे कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का रोल पहले किसे ऑफर किया गया था? और हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के रोमांस से जुड़ी कहानी भी।
2 of 5
शोले
- फोटो : Social media
शोले को लेकर कई कहानी किस्से हैं कि कैसे इस फिल्म की कास्टिंग हुई? कैसे अभिनेताओं को सीन समझाए गए और आखिरकार वो कैसे शूट हुए? 2018 में एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया था कि "मैंने कभी इस बात का जिक्र नहीं किया लेकिन जब खुद अमिताभ ने इसे कहना शुरू किया तो मैं बताता हूं कि हां मैंने उन्हें शोले का रोल दिलाने में मदद की।"
3 of 5
शोले
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उनके मुताबिक शोले में जय वाला रोल शुरू में शत्रुघ्न सिन्हा को ऑफर किया गया था। उन्होंने आगे बताया कि जब धर्मेंद्र ने उनसे पूछा कि क्यों उन्होंने ये रोल अमिताभ बच्चन को दिलाया तो उन्होंने कहा कि यार कुछ समझ नहीं आता, वो पहले आया, सोचा चलो बेचारे को दे दो.
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शोले
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी को लेकर भी इस फिल्म से जुड़े कई किस्से हैं। कहा जाता है कि दोनों के बीच के प्यार की शुरुआत भी इसी फिल्म के सेट से शुरू हुई। फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा की किताब 'शोले: द मेकिंग ऑफ ए क्लासिक' के मुताबिक धर्मेंद्र शूटिंग के दौरान जानबूझकर हेमा मालिनी के साथ फिल्माए जा रहे सीन को खराब करते थे, ताकि उन्हें दोबारा उन सीन को शूट करने का मौका मिले। जब इस किस्से को लेकर फिल्मकार रमेश सिप्पी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का मालूम नहीं था लेकिन मुझे खुशी है कि इस ऐतिहासिक फिल्म के साथ एक बॉलीवुड लव स्टोरी की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
5 of 5
शोले
- फोटो : Social Media
शोले के साथ एक किरदार और अमर हो गया जिनका नाम था गब्बर। इस किरदार से एक और दिलचस्प किस्सा जुड़ा हुआ है। फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर और निर्देशक ने माना कि हर कोई चाहता था कि अमजद खान को गब्बर का किरदार मिले। यहां तक कि, पहली ही मीटिंग में सिप्पी को लग गया था कि उन्हें अपनी फिल्म के लिए बेस्ट विलेन मिल चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।