फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: मोनोकनी पहन पूल में उतरीं कंगना रणौत, यूजर्स ने फिर संस्कृति के नाम पर किया ट्रोल

Sun, 15 Aug 2021 09:00 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 15 Aug 2021 09:00 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut looks super HOT in black monokini Gets Trolled
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की बिंदास और बेबाक अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में कंगना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बोल्ड तस्वीरें साझा की थीं जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगीं। इन तस्वीरों को देखने के बाद कई यूजर्स ने उनकी तारीफ की तो बहुत से लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। लेकिन कंगना ने अब मोनोकनी में तस्वीर साझा कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दे दिया है।



कंगना की ये तस्वीरें बुडापेस्ट के वॉटर पार्क की हैं। जहां वो अपनी बहन के बेटे पृथ्वी के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। कंगना इन तस्वीरों में काफी सुंदर लग रही हैं लेकिन यूजर्स उन्हें संस्कृति के नाम पर ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोलर्स का कहना है कि दूसरों को फटी जींस पहनने पर ज्ञान देने वालो में इस तरह के कपड़े अच्छे नहीं लगते हैं।

Kangana Ranaut looks super HOT in black monokini Gets Trolled
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

इन तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना लिखती हैं कि वह वॉटर पर्सन नहीं हैं, लेकिन भांजे के साथ उन्हें काफी एन्जॉय किया। कंगना का ये अवतार फैंस को हैरान कर रहा है। कंगना को अक्सर साड़ी व सलवार-सूट में ही देखा जा रहा था, लेकिन बीते कई दिनों से एक बार फिर कंगना का पुराना बोल्ड बाला वाला अवतार देखने को मिला और इस वजह से उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ रहा है।

Kangana Ranaut looks super HOT in black monokini Gets Trolled
कंगना रणौत - फोटो : Instagram/kanganaranaut

एक यूजर ने लिखा भारतीय नारी का चोला उतार कर ये जो पहना है न दीदी उस पोशाक से पता चल रहा है कि राजकुंद्रा की फिल्म साइन कर चुकी हो। एक ने लिखा, इतना विरोध होने बावजूद आपके कपड़े धीरे धीरे हर तस्वीर में कम होते चले जा रहे हैं आखिर खुद को कहां ले जाना चाह रही हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut looks super HOT in black monokini Gets Trolled
कंगना रणौत - फोटो : Instagram/kanganaranaut

एक यूजर ने लिखा, 'आप ने तो दो दिन मे दो पोस्ट करके आपकी बनी बनाई छवि खराब कर दी। देश को आपके ऊपर गर्व महसूस होता था आपको बॉलीवुड की शेरनी कहा जाता था और आपने इस प्रकार के वस्त्र पहनकर फोटो डालकर वो सभी मान सम्मान को खो दिया हमें आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।'

विज्ञापन
Kangana Ranaut looks super HOT in black monokini Gets Trolled
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना फिल्म धाकड़ में एजेंट अग्नि का रोल प्ले करते नजर आएंगी। इन दिनों वह धाकड़ की शूटिंग पूरी कर बुडापेस्ट में एनज्वॉय कर रही हैं। इसके अलावा वो 'तेजस' फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। साथ ही उनकी फिल्म 'थलाइवी' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वो जयललिता के किरदार में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed