पीएम मोदी बायोपिक (PM Modi Biopic) को रिलीज होने में महज एक हफ्ते का समय बाकी है। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म मुश्किलों में फंस गई है। फिल्म का नाम 5 विवादों से जुड़ चुका है। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के दौरान फिल्म रिलीज होने पर आपत्ति जताई है तो वहीं मशहूर गीतरकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने अपने नाम को लेकर आपत्ति जताई थी। तो चलिए हम आपको ट्रेलर रिलीज होने से लेकर अब तक के इस फिल्म से जुड़े 5 विवाद बताते हैं।
वो 5 विवाद, जिनमें रिलीज से पहले ही फंस गई 'पीएम मोदी' की बायोपिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के दिन फिल्म पीएम मोदी का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसके बाद फिल्म के गाने भी लांच किए गए। ऐसे में सलमान खान की अधूरी फिल्म 'दस' का एक गाना 'सुनो गौर से दुनिया वालो' का इस्तेमाल फिल्म में बिना इजाजत किया गया है। खबर है कि सलमान खान इस बात से बेहद नाराज हैं।
दूसरा विवाद
फिल्म के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सतीश गायकवाड़ ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका के आधार पर इस मामले पर 29 मार्च को सुनवाई की जाएगी। फिल्म का विरोध इसलिए किया जा रहा है क्योंकि यह देश के आम चुनाव के दौरान रिलीज होने जा रही है। इसके रिलीज होने से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। फिल्म मतदाताओं को भी प्रभावित कर सकती है।
तीसरा विवाद
Am shocked to find my name on the poster of this film. Have not written any songs for it ! pic.twitter.com/tIeg2vMpVG
जावेद अख्तर के ट्वीट के बाद से ही फिल्म के नाम एक और नया विवाद जुड़ा। जावेद अख्तर ने ट्वीट किया था उन्होंने ट्वीट में लिखा 'मैं आश्चर्यचकित हूं कि फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर में मेरा नाम लिखा गया है, जबकि मैंने इस फिल्म के लिए कोई गाना नहीं लिखा है।' गीतकार ने ट्रेलर के अंत का एक पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें उनका नाम शामिल था।
चौथा विवाद
शबाना आजमी ने ट्वीट कर कहा था कि इस फिल्म के संगीत के लिए जावेद अख्तर का नाम जानबूझकर दिया गया, ताकि जनता को गुमराह किया जा सके। अब इस पूरे मामले पर जावेद अख्तर ने अपनी बात रखी है। जावेद अख्तर ने एक समाचार पत्र को इंटरव्यू दिया। जावेद अख्तर ने कहा, 'मैं संदीप सिंह को नहीं जानता। जब भी आप किसी पुराना गाना आपकी फिल्म में लेते हैं तो आप गाना लिखने वाले व्यक्ति को क्रेडिट नहीं देते। खासकर उनको जो कि आपके प्रचार का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिल्म के लिए कुछ भी नहीं लिखा है।'