{"_id":"5c9cb290bdec2214593a9657","slug":"preity-zinta-congrats-shahrukh-kolkata-cricket-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोलकाता से हारकर भी दिल जीत गईं प्रीति जिंटा, शाहरुख खान के लिए किया ये ट्वीट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोलकाता से हारकर भी दिल जीत गईं प्रीति जिंटा, शाहरुख खान के लिए किया ये ट्वीट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shahrukh and Preity
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन टी 20 लीग के 12वें सीजन में पंजाब की टीम को कोलकाता के खिलाफ 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता ने पंजाब के सामने 20 ओवरों में 218 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य रखा था। जवाब में पंजाब की टीम चार विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी। हार के बाद पंजाब टीम की सह-मालकिन और अभिनेत्री प्रीति जिंटा नें एक ट्वीट किया।
2 of 5
प्रीति जिंटा
- फोटो : file
प्रीति ने ट्वीट में शाहरुख की टीम कोलकाता को बधाई दी। प्रीति ने लिखा- 'बधाई हो शाहरुख, कोलकाता की टीम अच्छा खेली, हमारे सामने पहाड़ सा लक्ष्य था, हमारी टीम ने इस तक पहुंचने की बहुत कोशिश की लेकिन यह हमारा दिन नहीं था, लेकिन अब मोहाली में होने वाले मैच हमारा होगा।' शाहरुख मैच में मौजूद थे लेकिन प्रीति इस बार मैदान से बार मैच देख रही थीं।
3 of 5
क्रिकेट
- फोटो : file
कोलकाता की जीत के हीरो आंद्रे रसेल रहे। उन्होंने 18 गेंदों में 48 रन की तूफानी पारी खेली थी। मैन ऑफ द मैच से सम्मानित आंद्रे रसेल ने कहा, 'मुझे लगता है इतनी कार और ट्रॉफी रखने के लिए मुझे एक बड़ा गैरेज बनाना होगा। सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। गेल मेरे बड़े भाई की तरह हैं। इतने बड़े योद्धा को जल्दी पवेलियन भेजकर मैंने अपनी टीम की जीत में योगदान दिया। हमने शुरू से ही प्लानिंग के तहत गेंदबाजी की थी। इसके अलावा हमने पंजाब के दूसरे ओपनर केएल राहुल को बांधकर रखने के बारे में बात की थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
zero
- फोटो : instagram
बात करें शाहरुख खान के फिल्मी वर्क फ्रंट की तो बता दें कि पिछली बार शाहरुख खान फिल्म जीरो में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब रही। लेकिन हाल ही में हुए 64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह में फिल्म को वीएफएक्स के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन
5 of 5
zero
- फोटो : instagram
फिलहाल शाहरुख को लेकर कई फिल्मों के नाम जोड़े जा रहे हैं, लेकिन इन फिल्मों पर ना तो किंग खान का कोई जवाब आया है और ना ही किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि हुई है। माना जा रहा है कि डॉन 3 पर भी बात चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।