फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Elephant Whisperers: मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के दौरे पर बोमन और बेली से मिलेंगे पीएम मोदी, ऐसी रहेगी सुरक्षा

Fri, 07 Apr 2023 05:39 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 07 Apr 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
PM Modi meet Oscar winning The Elephant Whisperers couple Bomman Bellie during Mudumalai Tiger Reserve visit
पीएम मोदी - फोटो : social media

ऑस्कर में 'आरआरआर' के अलावा गुनीत मोंगा की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की धूम रही। विदेश में नाम कमाने वाली इस फिल्म की निर्माता गुनीत मोंगा इस समय अपनी इस जीत को एंजॉय कर रही हैं। 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया है। ऐसे में डॉक्यूमेंट्री की जीत से फिल्म की टीम के साथ-साथ देश के बड़े-बड़े राजनेता भी खुश हैं। जहां ऑस्कर विनिंग इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक देश के प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक से मुलाकात कर रहे हैं, वहीं अब एक और बड़ी खबर आ रही है। 

PM Modi meet Oscar winning The Elephant Whisperers couple Bomman Bellie during Mudumalai Tiger Reserve visit
द एलिफेंट व्हिस्परर्स - फोटो : Social media

दरअसल, खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 अप्रैल को नीलगिरी जिले में मुदुमलाई टाइगर रिजर्व (एमटीआर) का दौरा करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह बोमन और बेली से मुलाकात करेंगे। यह वहीं कपल है, जिसकी कहानी फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' में दिखाई गई है। हाथियों की देखभाल करने वालों पर आधारित इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म ने हाल ही में ऑस्कर जीतकर दुनिया भर के भारतीयों का नाम रौशन किया है। 
Malaika Arora : व्हाइट पर्ल साड़ी में क्वीन लगीं मलाइका, एक्ट्रेस के शाही लुक पर दिल हार बैठे फैंस

PM Modi meet Oscar winning The Elephant Whisperers couple Bomman Bellie during Mudumalai Tiger Reserve visit
द एलिफेंट व्हिस्परर्स - फोटो : Social media

मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 अप्रैल के दौरे की वजह से नीलगिरी जिले में और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा है। पीएम मोदी का एमटीआर में थेपकाडु हाथी शिविर का दौरा करने और ऑस्कर पुरस्कार विनिंग 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' के मुख्य कपल बोमन-बेली के साथ बातचीत करने का भी प्लान है। सुरक्षा के लिए एमटीआर अधिकारियों ने 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक क्षेत्र के अंदर होटल, हाथी सफारी और टूरिस्ट वाहनों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi meet Oscar winning The Elephant Whisperers couple Bomman Bellie during Mudumalai Tiger Reserve visit
द एलिफेंट व्हिस्परर्स ' फिल्म - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

कर्नाटक में मैसूर से एमटीआर की ओर जाने वाली सड़कों को नया लुक दिया जा रहा है और पीएम मोदी के उतरने के लिए सिंगारा में एक हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि इसके अलावा, गांवों में रास्तों को भी सुधारा जा रहा है। इतना ही नहीं आदिवासी क्षेत्रों में बिजली प्रदान करने के लिए लगभग 30 बिजली के खंभे लगाए गए हैं और हाथियों के तैरने के क्षेत्र को भी सुधारा जा रहा है।
Kartik Aaryan: कबीर खान की फिल्म पर इस महीने काम शुरू करेंगे कार्तिक आर्यन, निर्देशक ने किया खुलासा

विज्ञापन
PM Modi meet Oscar winning The Elephant Whisperers couple Bomman Bellie during Mudumalai Tiger Reserve visit
द एलिफेंट व्हिस्परर्स - फोटो : Social media

'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म है।  डॉक्यूमेंट्री के बारे में बात करें तो कार्तिकी गोंसाल्वेस द्वारा निर्देशित 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' एक अनाथ हाथी के बच्चे रघु और उसकी देखभाल करने वाले बोमन और बेली नाम के दो महावतों के बीच अनमोल बंधन को पर्दे पर लाती है। वह दोनों रघु को शिकारियों से बचाने और उसे पालने के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। यह शॉर्ट फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed