फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राकेश रोशन से लेकर अनुपम खेर तक, बॉलीवुड की इन खबरों ने पूरे हफ्ते बटोरी सुर्खियां

Sun, 13 Jan 2019 07:50 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 13 Jan 2019 07:50 AM IST
विज्ञापन
pm modi meets bollywood celebs to rakesh roshan top news of this week
rakesh roshan

राकेश रोशन के कैंसर का डायग्नोसिस


एक्र-डायरेक्टर राकेश रोशन को गले का कैंसर हो गया है। ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके पिता को कुछ हफ्ते पहले Squamous Cell Carcinoma की पहली स्टेज डायग्नोसिस हुई। सोशल मीडिया के जरिए हर कोई उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राकेश रोशन के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने ऋतिक रोशन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- 'प्रिय ऋतिक, राकेश रोशन जी की अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं, वह हिम्मती हैं और मुझे यकीन है कि वह इस चुनौती का सामना बेहद साहस के साथ करेंगे।'

pm modi meets bollywood celebs to rakesh roshan top news of this week
PM with Bollywood Celebrities - फोटो : Amar Ujala

पीएम मोदी से मिले बॉलीवुड के यंगस्टर्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड के यंगस्टर्स से मुलाकात की। इस बैठक में भारतीय संस्कृति पर सिनेमा के प्रभाव पर चर्चा हुई। बैठक में बॉलीवुड के एक्टर्स और फिल्ममेकर शामिल हुए। इसके बाद सभी ने पीएम मोदी के साथ तस्वीरें खिंचाईं और उन्हें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने ये बैठक आयोजित कराई थी। इस बैठक में रणवीर सिंह, करण जौहर, वरुण धवन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, विकी कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना शामिल हुए।

pm modi meets bollywood celebs to rakesh roshan top news of this week
kishore pradhan

एक्टर किशोर प्रधान का निधन
हिन्दी और मराठी फिल्मों के एक्टर किशोर प्रधान का बीते शनिवार सुबह निधन हो गया। वह 86 साल के थे। उन्हें बॉलीवुड की हिट फिल्म जब वी मेट में एक स्टेशन मास्टर की भूमिका में देखा गया था। मशहूर मराठी लेखक और कवि चंद्रशेखर गोखले ने सोशल मीडिया पर किशोर प्रधान के निधन की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi meets bollywood celebs to rakesh roshan top news of this week
Uri and The Accidental Prime Minister - फोटो : Amar Ujala

'उरी' और 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' रिलीज
इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर उरी और द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर रिलीज हुई। दोनों फिल्मों को क्रिटिक्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए हैं। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, पहले दिन द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ने 3.25-3.50 करोड़ का बिजनेस किया है। इस फिल्म का निर्देशन विजय रत्नाकर गुट्टे ने किया है। फिल्म में अनुपम खेर और अक्षय खन्ना की मुख्य भूमिका है। वहीं सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म उरी ने अच्छी शुरुआत दी है। पहले दिन उरी ने 8 से 8.25 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म में विक्की कौशल एक सैनिक के किरदार में हैं तो वहीं यामी गौतम इंटेलिजेंस ऑफिसर बनी हैं, जबकि परेश रावल इसमें इंडियन ऑफिसर के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का बजट करीब 25 करोड़ बताया जा रहा है।

विज्ञापन
pm modi meets bollywood celebs to rakesh roshan top news of this week
gully boy - फोटो : twitter

'गली ब्वॉय' का ट्रेलर का रिलीज
सिम्बा से दर्शकों के दिलों को जीतने के बाद रणवीर सिंह अपनी चर्चित फिल्म गली ब्वॉय लेकर आ गए हैं। बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज होने के अब इसका ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। ट्रेलर दर्शकों के दिलों पर खास छाप छोड़ने में कामयाब रहा। फिल्म में रणवीर सिंह रैपर की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। गली ब्वॉय का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed