फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साजिद खान को 'हाउसफुल 4' में रिप्लेस कर चुके हैं फरहाद सामजी, अब फिल्म से जुड़े किए कई खुलासे

Sun, 13 Jan 2019 07:49 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 13 Jan 2019 07:49 AM IST
विज्ञापन
After replacing Sajid Khan in Housefull 4 Farhad Samji revealed shocking things
housefull 4 - फोटो : File Photo

'हाउसफुल 4' फिल्म से साजिद खान के किनारा करने के बाद फिल्म की कमान फरहाद साजमी ने संभाली थी। यह फिल्म साल 2010 में आई हाउसफुल की फ्रेंचाइजी है। इस फिल्म की तीनों सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था वहीं अब इस फिल्म की चौथी कड़ी से भी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। एक इंटरव्यू के 'हाउसफुल 4' के डायरेक्टर फराद साजमी ने इस फिल्म से जुड़ी कई अहम बातें बताईं।

After replacing Sajid Khan in Housefull 4 Farhad Samji revealed shocking things
Farhad Samji sajid khan - फोटो : twitter

फरहाद ने PTI को दिए इंटरव्यू में कहा - 'मेरी तैयारी पूरी है और फिल्म निर्देशन में ज्यादा मुश्किल नहीं होगी। मैंने फिल्म का स्क्रीनप्ले और इसके डायलॉग भी लिखे हैं। इसके अलावा वॉइस मॉड्यूलेशन और मिमिक्री के साथ मुझे फिल्म नरेट करने की आदत पहले से है। मैंने सेट पर भी काफी समय बिताया है। यहां तक कि फिल्म के पुराने शेड्यूल्स की शूटिंग के वक्त भी मैं शूटिंग सेट पर ही मौजूद था।'

After replacing Sajid Khan in Housefull 4 Farhad Samji revealed shocking things
housefull 4 - फोटो : File Photo

इंटरव्यू के दौरान फराद सामजी ने अक्षय कुमार के बारे में भी बात की। सामजी ने कहा - 'मैंने उनके साथ कई और फिल्में की हैं। वह बेहतरीन एक्टर हैं। मेरे लिए कोई बहुत बड़ा टास्क नहीं था। जब आप किसी फिल्म में एक निर्देशक के तौर पर काम करते हैं तो आपके लिए 50 और ऐसे डिपार्टमेंट होते हैं जो खुल जाते हैं। टेक्निकल प्वाइंट ऑफ व्यू से भी फिल्म में काम करना मेरे लिए एक अच्छा एक्सपीरिएंस था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
After replacing Sajid Khan in Housefull 4 Farhad Samji revealed shocking things
simmba - फोटो : File Photo

ऐसा नहीं है कि फरहाद ने किसी फिल्म के लिए पहली बार डायलॉग लिखे हों। इससे पहले फरहाद सामजी ने हाल ही में रिजीज रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा के लिए भी डायलॉग लिख चुके हैं। खास बात यह है कि फिल्म में सारा और रणवीर की एक्टिंग के अलावा लोगों को फिल्म के डायलॉग भी पसंद आए थे। 

विज्ञापन
After replacing Sajid Khan in Housefull 4 Farhad Samji revealed shocking things
हाउसफुल-4 - फोटो : File Photo

आपको बता दें, 'हाउसफुल 4' फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन, पूजा हेगड़े, कृति खरबंदा, रितेश देशमुख, बॉबी देओल और राणा दग्गुबाती भी हैं। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म 26 अक्टूबर, 2019 को रिलीज होगी। अब देखना यह होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तीनों कड़ियों की तुलना में कितना कलेक्शन जुटा पाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed