फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'द एक्सीडेंटल'..ही नहीं इन विदेशी फिल्मों में भी दिखाया गया था पॉलिटिकल ड्रामा, नहीं हुआ था विवाद

Sun, 13 Jan 2019 07:48 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 13 Jan 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
the accidental prime minister and 8 hollywood political drama movies
hollywood

बीते शुक्रवार रिलीज हुई विवादित फिल्म 'द एक्सीडेंटल पाइम मिनिस्टर' को लेकर विरोध अभी थमा नहीं है। गौरतलब है कि लुधियाना और कोलकाता में विरोध के चलते फिल्म की स्क्रीनिंग को बीच में ही रोकना पड़ा। फिल्म में पूर्व पीएम प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे अभिनेता अनुपम खेर भी अपने एक साक्षात्कार में कह चुके हैं। विदेशों में इस तरह की पॉलिटिक्ल ड्रामा फिल्में बन चुकी हैं जिसमें सिर्फ उनकी गुणवत्ता की बात की गई है लेकिन भारत में ऐसी फिल्मों पर विवाद खड़ा कर दिया जाता है। आइए जानते हैं...कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जो राजनीति पर फिल्माई गई हैं...

the accidental prime minister and 8 hollywood political drama movies
hollywood

लिंकन

अमेरिकन फिल्ममेकर स्टीवन स्पिलबर्ग ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन और उनकी राजनीति पर आधारित फिल्म 'लिंकन' निर्देशित की थी। फिल्म वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता डेनियल डे लेविस ने लिंकन की भूमिका अदा की थी। यह फिल्म भी किसी देश के शासक के कार्यकाल और उसकी पार्टी की कार्यविधियों पर आधारित थी। बता दें कि फिल्म में लिंकन का रोल करने वाले अभिनेता डेनियल ने ऑस्कर भी जीता था। 

the accidental prime minister and 8 hollywood political drama movies
hollywood

द किंग्स स्पीच
देश के राजनीतिक परिदृश्य पर आधारित फिल्म 'द किंग्स स्पीच' भी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। टॉम हूपर ने इस फिल्म को निर्देशित किया था। फिल्म में अभिनेता कॉलिन फर्थ ने शासक किंग जॉर्ज चतुर्थ की भूमिका अदा की थी। फिल्म में राजनीति के धरातल को दिखाने कोशिश की गई थी। बता दें कि फिल्म में शासक जॉर्ज हकलाने की समस्या से भी जूझता है जो बाद में  युद्ध और शांति पर दिए अपने जबरदस्त भाषण से आकर्षण का केंद्र बन जाता है। फिल्म वर्ष 2010 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
the accidental prime minister and 8 hollywood political drama movies
hollywood

फिरोस्ट/निक्सन
वर्ष 2008 में रिलीज हुई निर्देशक रॉन हॉवर्ड की फिल्म फिरोस्ट/निक्सन (FROST/NIXON) भी रातनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित थी। बता दें कि फिल्म अमेरिका में वर्ष 1972 में हुए वॉटरगेट स्कैंडल के बाद ब्रिटिश पत्रकार डेविड फ्रोस्ट के अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन संग सिलसिलेवार किए साक्षात्कर को दिखाया गया है। गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति इस स्कैंडल के बाद इंटरव्यू देने के लिए राजी भी हुए थे। इसके बाद से फिल्म की कहानी में सच और  झूठ को साबित करने के लिए दोनों के संघर्ष पर नजर डाली गई है। 

विज्ञापन
the accidental prime minister and 8 hollywood political drama movies
hollywood

डाउनफॉल
जर्मनी के मशहूर शासकों में एक रुडोल्फ हिटलर पर समय-समय पर कई फिल्में निर्देशित की गईं जिसमें वर्ष 2004 में आई फिल्म 'डाउनफॉल' भी शामिल है।  फिल्म का निर्देशन ऑलिवर हर्श्चबिगेल ने किया था। जिसमें हिटलर के युद्ध बंकर के आखिरी दिनों को दिखाया गया है। फिल्म में हिटलर की भूमिका में अभिनेता ब्रूनो गैंज नजर आए थे। यह एक थ्रीलर फिल्म थी। बता दें कि हिटलर की तानाशाही इतनी बढ़ गई थी। लोगों के लिए जीना मुश्किल हो गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed