{"_id":"5cf1af45bdec22073c2c90f4","slug":"pm-modi-oath-ceremony-and-why-akshay-shahrukh-salman-and-aamir-did-not-attand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के शपथ समारोह में इस वजह से नहीं पहंचे अक्षय और शाहरुख-सलमान-आमिर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पीएम मोदी के शपथ समारोह में इस वजह से नहीं पहंचे अक्षय और शाहरुख-सलमान-आमिर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 01 Jun 2019 04:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में स्पष्ट बहुमत से जीत हासिल करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की दूसरी पारी की शुरुआत कर ली है। उनके शपथ समारोह में कई फिल्मी हस्तियां भी नजर आईं। इस दौरान बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार और तीनों खान शाहरुख, सलमान और आमिर इस शपथ समारोह से नदारद रहे। गौरतलब है कि अक्षय ने पीएम मोदी का एक गैर-राजनीतिक इंटरव्यू लिया था तो सलमान से भी मोदी के रिश्ते मधूर हैं। लेकिन इन सबके बावजूद इनके फैन्स में ये जानने की बेचैनी थी आखिर ये स्टार्स पीएम मोदी की शपथ समारोह में क्यों नहीं पहुंचे।
2 of 5
oath ceremony
- फोटो : social media
बता दें कि बीते गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में शपथ ली थी। यहां देश-विदेश से आए तकरीबन 8000 हाई प्रोफाइल लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज की। इधर बॉलीवुड से करण जौहर, शाहिद कपूर, मीरा कपूर, अभिषेक कपूर, बोमन ईरानी, दिव्या कुमार खोसला, अनिल कपूर आदि कई सेलेब्स इस समारोह में शामिल हुए थे।
3 of 5
akshay kumar, pm modi
गौरतलब है कि अक्षय को प्रधानमंत्री शपथ समारोह का न्योता भेजा गया था लेकिन वह नहीं पहुंचे। इसकी वजह है उनकी अगली फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग में बिजी होना। क्योंकि इस वक्त खिलाड़ी कुमार फैमिली के साथ थाइलैंड गए हुए हैं जहां रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' के लिए एक एक्शन सीन की शूटिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan pm modi
- फोटो : social media
पीएम मोदी और सलमान खान की नजदीकियों से तो हर कोई वाकिफ है। सनद रहे कि पीएम मोदी बॉलीवुड के दबंग खान के साथ पतंग भी उड़ा चुके हैं। लेकिन शपथ समारोह में सलमान के ना आने की वजह भी फिल्म ही है। जी हां, इन दिनों सलमान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत की प्रमोशन में दिन रात एक करने में लगे हुए हैं। बता दें कि फिल्म 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें अगर शाहरुख खान की तो प्रधानमंत्री के शपथ समारोह में उनके ना आने की वजह थी कि वह इन दिनों स्टारप्लस के शो टेड टॉक की शूटिंग में ज्यादा बिजी हैं। वहीं,आमिर अपने एनजीओ पानी फाउंडेशन के कार्यों में बिजी होने के चलते इस समारोह में नहीं पहुंच पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।