सब्सक्राइब करें

#KashmirFiles: पीएम मोदी बोले- सत्य को दबाने के लिए एक इकोसिस्टम काम करता है, कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में बनती रहनी चाहिए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 15 Mar 2022 12:16 PM IST
विज्ञापन
PM modi Praises vivek agnihotri film the Kashmir Files says more film need to be made
The Kashmir Files - फोटो : Social media

The Kashmir Files फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। हर कोई विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म की खूब तारीफ कर रहा है। पीएम मोदी ने हाल ही में फिल्म की टीम से मुलाकात भी की थी। अब मंगलवार को हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में भी पीएम मोदी ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स की चर्चा की है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि फिल्म में जो दिखाया गया है उसे दबाने की कोशिश की गई।

Trending Videos
PM modi Praises vivek agnihotri film the Kashmir Files says more film need to be made
The Kashmir Files - फोटो : twitter

सत्य को दबाने का प्रयास किया गया 
पीएम मोदी ने कहा कि इस फिल्म के जरिए सच को बाहर लाया गया है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि सत्य को दबाने के लिए एक इकोसिस्टम काम करता है। सच को उजागर करने वाली इस तरह की फिल्में ज्यादा बननी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM modi Praises vivek agnihotri film the Kashmir Files says more film need to be made
#TheKashmirFiles - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, 'द कश्मीर फाइल्स' कमाई के मामले में भी कमाल दिखा रही है। विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म की कहानी में बहुत दम है। फिल्म में 90 को दशक में कश्मीरी पंडितों को घर से बेघर करने की कहानी को दर्शाया गया है। ''द कश्मीर फाइल्स'' पटकथा और कहानी बुनने की कला को नई ऊंचाई देती हुई फिल्म है। दर्शकों की डिमांड के बाद फिल्म को देशभर में 2000 स्क्रीन्स पर दिखाया जा रहा है।

PM modi Praises vivek agnihotri film the Kashmir Files says more film need to be made
The Kashmir Files - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले विवेक रंजन अग्निहोत्री ने पीएम का आभार जताते हुए लिखा था- "मैं अभिषेक अग्रवाल के प्रति आभारी हूं। आपने भारत के सबसे चुनौतीपूर्ण सत्य को दिखाने की हिम्मत की और फिल्म को प्रोड्यूस किया। #TheKashmirFiles फिल्म USA में रिलीज हो रही है, इससे पीएम मोदी जी के विश्व स्तर पर नेतृत्व का पता चल रहा है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed