सब्सक्राइब करें

Khesari Lal Birthday: फौज की नौकरी छोड़ दिल्ली में लिट्टी-चोखा बेचा करते थे खेसारी लाल, जानें कैसे हुई भोजपुरी सिनेमा में एंट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 15 Mar 2022 12:13 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actor and Singer Khesari Lal Yadav Birthday Special Know About His Caree unkown facts about life struggle and his total networth
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। उनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि सिंगिंग के भी लोग दीवाने हैं। तभी तो फैंस अपने सुपरस्टार की हर नई फिल्म का इंतजार करते हैं और जब भी उनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है, तो वह भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती है। लेकिन खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा में अपने पैर जमाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। आज यानी 15 मार्च को अभिनेता अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको खेसारी लाल की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताते हैं, जिसके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे।

Trending Videos
Bhojpuri Actor and Singer Khesari Lal Yadav Birthday Special Know About His Caree unkown facts about life struggle and his total networth
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

गरीबी में बिताया बचपन
खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। उनका बचपन काफी करीबी में बीता है। वह सात भाई हैं। उनके पिता मंगरू लाल यादव कड़ी मेहनत करके अपने सभी बच्चों को पाला करते थे। ऐसे में पिता का हाथ बटाने के लिए खेसारी लाल भी मजदूरी करने लगे थे। इतना ही नहीं, वह गांव में लौंडा डांस करके भी पैसा जुटाते थे, जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actor and Singer Khesari Lal Yadav Birthday Special Know About His Caree unkown facts about life struggle and his total networth
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली में लगाई लिट्टी चोखे की दुकान
खेसारी लाल यादव का शरीर शुरू से ही लंबा-चौड़ा था। इसी वजह से उन्हें फौज की नौकरी भी मिल गई थी। लेकिन वह शुरू से मनोरंजन जगत में आना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने फौज की नौकरी छोड़ने का फैसला लिया। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर दिल्ली आ गए थे, यहां पर उन्होंने लिट्टी-चोखा बेचने का काम शुरू किया। इसी पैसे से वह अपना घर चलाते थे और लिट्टी-चोखा बैचकर ही उन्होंने अपनी पहली एल्बम के लिए पैसे इकट्ठे किए थे।   

Bhojpuri Actor and Singer Khesari Lal Yadav Birthday Special Know About His Caree unkown facts about life struggle and his total networth
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

खेसारी लाल का करियर
खेसारी लाल यादव की पहली एल्बम फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपने पैर जमा लिए। उन्होंने कई हिट एल्बम देने के बाद एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा और यहां भी वह छा गए। उनकी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' है, जिसमें वह स्मृति सिन्हा के साथ नजर आए थे। इसके बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई। खेसारी लाल यादव ने 'मेहंदी लगा के रखना', 'लिट्टी चोखा', 'नागिन', 'दुल्हन वही जो पिया मन भाए' समेत कई फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
Bhojpuri Actor and Singer Khesari Lal Yadav Birthday Special Know About His Caree unkown facts about life struggle and his total networth
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

करोड़ों में है कमाई
खेसारी लाल यादव करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो 12 से 15 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं और एक फिल्म के लिए करीब 40-50 लाख रुपये चार्ज करते हैं। वहीं स्टेज शो के लिए 10-15 लाख लेते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed