{"_id":"5c07caa1bdec2241486fcdbb","slug":"pm-modi-share-priyanka-nick-reception-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने शेयर की प्रियंका-निक की तस्वीर, कैप्शन में लिखा बड़ा प्यारा सा मैसेज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पीएम मोदी ने शेयर की प्रियंका-निक की तस्वीर, कैप्शन में लिखा बड़ा प्यारा सा मैसेज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Updated Wed, 05 Dec 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निल जोनस शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दिल्ली के ताज पैलेस में हुए रिसेप्शन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद प्रियंका और निक को शुभकामनाएं देने पहुंचे। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने साथ प्रियंका और निक की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साथ ही, कैप्शन में बड़ा प्यारा सा मैसेज लिखा।
bollywood
- फोटो : self
पीएम मोदी ने कैप्शन में प्रियंका निक को ढेरों शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि दोनों को विवाहित जीवन की बहुत सारी शुभकामनाएं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने भी पीएम मोदी के साथ अपनी और निक की एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि आशीर्वाद देने के लिए धन्यावाद। रिसेप्शन में कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं थीं। प्रियंका और निक का परिवार भी स्टेज पर दिखाई दिया।
priyanka chopra reception look
पहले से ही खबर थी कि प्रियंका ने पीएम मोदी को अपने रिसेप्शन का न्योता दिया है और वो शामिल भी होंगे। ऐसा ही हुआ। पीएम मोदी सफेद कलर का पायजामा-कुर्ता और काली सदरी पहन रिसेप्शन में पहुंचे । खास बात ये रही कि पीएम मोदी ने प्रियंका-निक को तोहफे में वही चीज दी जो उन्होंने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
NICKYANKA WEDDING MODI
- फोटो : self
देश के प्रधानमंत्री इस नए-नवेले जोड़े के लिए एक-एक गुलाब का फूल लेकर पहुंचे । ऐसा ही गुलाब का फूल पीएम मोदी, अनुष्का-विराट के लिए लेकर पहुंचे थे। स्टेज पर पहुंचे तो पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर प्रियंका और निक को शुभकामनाएं दीं । प्रियंका ने भी अपनी मां और ससुरालवालों को देश के प्रधानमंत्री से मिलवाया । मोदी करीब 10 मिनट तक स्टेज पर रहे और फोटो खिंचवाई ।
विज्ञापन
priyanka chopra, nick jonas
- फोटो : amar ujala
बता दें कि प्रियंका ने रिसेप्शन में सिल्वर कलर का लहंगा पहना था । इसे फाल्गुनी शेन पीकॉक ने डिजाइन किया था । प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की। दोनों की शादी बड़े ही शाही अंदाज में सम्पन्न हुई। दोनों की शादी को कवर करने के लिए इंटरनेशनल मीडिया भी उम्मेद भवन पहुंचा था।