प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक को लेकर इन दिनों बाजार गर्म है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी की भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म के लिए विवेक ने 9 अलग-अलग तरह के लुक रखे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर विवेक के लुक्स जारी किए हैं। इन लुक्स में पीएम मोदी की यंग ऐज से लेकर प्रधानमंत्री तक के सफर को दिखाया गया है।
साधु से लेकर प्रधानमंत्री सहित 9 लुक्स में दिखे विवेक ओबरॉय, इस दिन रिलीज होगी पीएम मोदी की बायोपिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन सभी लुक्स में विवेक काफी प्रभावित कर रहे हैं। पोस्टर में वो कभी साफा बांधे, कभी टोपी लगाए तो कभी उम्रदराज लुक में सफेद बालों से नजर आ रहे हैं। एक लुक ऐसा भी है जिसमें वो साधु की तरह बड़ी दाढ़ी और माला डाले दिख रहे हैं।
Vivek Anand Oberoi's different looks in the biopic #PMNarendraModi... Directed by Omung Kumar... Produced by Sandip Ssingh, Suresh Oberoi and Anand Pandit... 12 April 2019 release. pic.twitter.com/lkIMrbBhJT
इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष को दिखाया जाएगा। फिल्म में कुछ ऐसे पहलु भी दिखेंगे जिनके बारे में लोग बहुत कम जानते है। गुजरात के मुख्यमंत्री बनने और 2014 के आम चुनावों में ऐतिहासिक जीत सहित प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को अच्छी तरह से शूट किया गया है।
फिल्म में विवेक ओबेरॉय के अलावा कई और किरदार भी देखने को मिलेंगे। मनोज जोशी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के पहले पोस्टर को जनवरी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 23 भाषाओं में जारी किया था।
सोमवार को पीएम मोदी की बायोपिक का दूसरा पोस्टर लॉन्च होना था लेकिन मनोहर पर्रिकर के निधन की वजह से इसे कैंसल कर दिया गया। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित निर्देशक ओमंग कुमार ने किया है। फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज होगी।