{"_id":"5f6c96076ffb13570b1b47e0","slug":"pm-narendra-modi-fit-india-dialogue-jokes-about-milind-soman-age","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने मिलिंद सोमन की उम्र को लेकर किया मजाक, पूछा- सच में आप 55 साल के ही हैं?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पीएम मोदी ने मिलिंद सोमन की उम्र को लेकर किया मजाक, पूछा- सच में आप 55 साल के ही हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ के मौके पर एक ऑनलाइन फिट इंडिया डायलॉग के दौरान 'फिट इंडिया एज एप्रोप्रियेट फिटनेस प्रोटोकॉल' लॉन्च किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देशभर के फिटनेस विशेषज्ञों और प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ बातचीत की। इस दौरान पीएम की बात मिलिंद सोमन से भी हुई।
2 of 5
पीएम मोदी, मिलिंद सोमन
- फोटो : file photo
'फिट इंडिया डायलॉग' के तहत बातचीत में पीएम ने मिलिंद सोमन से पूछा, "लोग आपकी उम्र को लेकर ऑनलाइन जो कहते हैं क्या आप वाकई उतने साल के हैं?" इस पर मिलिंद ने कहा, "कई लोग मुझसे पूछते हैं...आप वाकई 55 साल के हैं? वे सोचते हैं कि मैं इस उम्र में 500 किलोमीटर कैसे भाग सकता हूं?"
3 of 5
मां के साथ मिलिंद सोमन
- फोटो : Twitter/Instagram: @milindushasoman
वहीं पीएम ने मिलिंद सोमन की मां की तारीफ भी की। बताया कि उनका फिटनेस वीडियो मिला था और उन्होंने इसे 5 बार देखा। इस पर मिलिंद ने कहा- मेरी मां 81 साल की है अभी, तो वो जो कर सकती है, मैं सोचता हूं कि उनकी उम्र तक पहुंचूंगा तो वैसा बनूंगा। मां मेरी मिसाल है। शहरों में आजकल हम बैठे रहते हैं। बैठने से फिटनेस लेवल कम हो जाता है।'
बता दें, मिलिंद सोमन को भारत का पहला मेल सुपर मॉडल कहा जाता है। मिलिंद सोमन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी जिसमें उन्हें अपार सफलता मिली। इसके बाद टीवी सीरियल 'कैप्टन व्योम' ने उन्हें एक्टिंग की दुनिया में भी सफलता के मुकाम पर पहुंचा दिया था। इन दोनों जॉनर में फिट बैठने के बाद मिलिंद ने बॉलीवुड में कदम रखा और वहां पर भी कामयाबी हासिल की।
मिलिंद सोमन ने मॉडलिंग की शुरुआत साल 1988 में की थी। इसके बाद वह कई वीडियो और विज्ञापन में भी नजर आए जिसने रातों रात उन्हें स्टार बना दिया था। यह वक्त 90 के दौर का था। साल 1995 में मिलिंद सोमन ने अपनी गर्लफ्रेंड मधु सप्रे के साथ एक न्यूड फोटोशूट किया था। इस फोटोशूट की वजह से मिलिंद को लोगों ने न केवल खरी खोटी सुनाई बल्कि विज्ञापन कंपनी को कोर्ट केस का सामना भी करना पड़ा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।