फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुकेश अंबानी के पोते के जन्म के बाद क्या अस्पताल पहुंचे थे पीएम मोदी? वायरल हो रही तस्वीर का ये है सच

Tue, 15 Dec 2020 12:01 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 15 Dec 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
Pm narendra modi visit hospital after mukesh ambani became grandfather viral photo fact check
पीएम मोदी की वायरल हो रही तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी हाल ही में दादा-दादी बने हैं। बीते दिनों मुकेश अंबानी और उनके पोते की साथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई रही। अब एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुकेश अंबानी के पोते के जन्म के बाद अस्पताल पहुंचे थे।

Pm narendra modi visit hospital after mukesh ambani became grandfather viral photo fact check
पीएम मोदी की वायरल हो रही तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर में पीएम मोदी, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी एक अस्पताल में खड़े हैं। साथ ही अस्पताल के स्टाफ भी हैं। तस्वीर को साझा करते हुए ट्विटर पर कई यूजर्स ने लिखा कि पीएम के पास किसानों से मिलने का समय नहीं है लेकिन मुकेश अंबानी के पोते को देखने अस्पताल पहुंचे। जब यह तस्वीर वायरल हुई तो इसकी पड़ताल की गई। चलिए बताते हैं कि आखिर इसमें कितनी सच्चाई है।

Pm narendra modi visit hospital after mukesh ambani became grandfather viral photo fact check
पीएम मोदी - फोटो : ANI

फैक्ट चेक में पाया गया कि वायरल हो रही तस्वीर अक्तूबर 2014 की है। इसका 2020 की किसी घटना से कोई लेना देना नहीं है। 25 अक्तूबर 2014 को मुंबई में एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल की शुरुआत हुई थी। अस्पताल के उद्घाटन में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, पीएम मोदी और महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल सी विद्यासागर राव भी पहुंचे थे। ऐसे में इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है कि पीएम मोदी हाल ही में मुंबई पहुंचे थे। यह एक फेक खबर है जो गलत दावों के साथ फैलाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pm narendra modi visit hospital after mukesh ambani became grandfather viral photo fact check
अपने पोते के साथ मुकेश अंबानी - फोटो : twitter@mpparimal

बता दें कि मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश की पत्नी श्लोका ने 10 दिसंबर की सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। पोते के साथ अंबानी की पहली तस्वीर सामने आई थी। यह तस्वीर अस्पताल में शूट की गई है। खुशी के इस मौके पर अंबानी परिवार ने एक आधिकारिक बयान भी जारी किया था। 

विज्ञापन
Pm narendra modi visit hospital after mukesh ambani became grandfather viral photo fact check
आकाश अंबानी - फोटो : instagram

बीते साल हुई थी शादी
आकाश अंबानी और श्लोका की शादी नौ मार्च 2019 को हुई थी। इस शादी की चर्चा देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में रही थी। इसमें दुनियाभर से तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। बॉलीवुड सितारे भी इस शादी में शरीक हुए थे। ये दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed