फिल्म लेखिका कनिका ढिल्लन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड हिमांशु शर्मा के साथ सगाई कर ली है। कनिका और हिमांशु दोनों ने ही कई हिट हिंदी फिल्में लिखी हैं। एक निजी समारोह में सगाई की रस्में निभाई गईं। कनिका ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें साझा कर जानकारी दी है।
‘केदारनाथ’ की लेखिका कनिका ढिल्लन ने हिमांशु शर्मा संग की सगाई, स्वरा भास्कर के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रह चुके लेखक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगाई के दौरान कनिका ने खूबसूरत सी पीले रंग की पारंपरिक ड्रेस पहनी थी। वहीं हिमांशु शर्मा सिंपल ब्लू कुर्ता पायजामा और व्हाइट जैकेट में हैंडसम लग रहे थे। तस्वीरों को साझा करते हुए कनिका ने लिखा-' #Famjam and more..हिमांशु शर्मा के साथ।'
कनिका और हिमांशु बीते एक साल से डेट कर रहे थे। बता दें कि हिमांशु शर्मा इससे पहले स्वरा भास्कर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थे लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया। दूसरी तरफ कनिका ने पहले फिल्ममेकर प्रकाश कोवलामुडी के साथ शादी की थी। अगस्त 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया।
कनिका ने जो तस्वीरें साझा की हैं उन्हें देखकर मालूम पड़ता है नवंबर में ही उनकी सगाई हो गई थी। उन्होंने यह नहीं बताया कि सगाई की रस्म कब निभाई गई। दरअसल इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह सगाई के दिन पहने गए आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक दिसंबर को पोस्ट की गई तस्वीर में कनिका कार में बैठी हैं और सेल्फी ले रही हैं। उन्होंने कैप्शन में फ्लैशबैक नवंबर लिखा है। हालांकि उस वक्त उन्होंने सगाई का कोई जिक्र नहीं किया।
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हिमांशु शर्मा ने तनु वेड्स मनु, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और रांझणा जैसी फिल्में लिखीं हैं। वहीं कनिका ढिल्लन मनमर्जियां, केदारनाथ, जजमेंटल है क्या और गिल्टी सहित अनेक फिल्में लिख चुकी हैं। जजमेंटल है क्या का निर्देशन कनिका के पूर्व पति प्रकाश कोवलामुडी ने किया था।
This Week On OTT: क्रिसमस से पहले का ये है ओटीटी धमाल, कॉमेडी है, सस्पेंस है, ड्रामा है..!