फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Poacher: लंदन में वेब सीरीज 'पोचर' की स्पेशल स्क्रीनिंग, बहन शाहीन और मां सोनी के साथ शामिल हुईं आलिया भट्ट

Sun, 18 Feb 2024 10:15 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 18 Feb 2024 10:15 AM IST
सार

एमी पुरस्कार विजेता निर्माता-निर्देशक रिची मेहता की वेब सीरीज 'पोचर' हाथी दांत के सबसे बड़े शिकार गिरोह की सत्य घटना पर आधारित है। लंदन में बीते दिन इसी स्पेशल स्क्रीनिंग हुई।

विज्ञापन
Poacher Special Screening in London Alia Bhatt attends with sister Shaheen and Mom Soni Razdan
'पोचर' स्पेशल स्क्रीनिंग - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने प्रोडक्शन में भी कदम रखा है। आलिया इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'पोचर' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस सीरीज से वह कार्यकारी निर्माता के तौर पर जुड़ी हैं। बीते दिन लंदन में वेब सीरीज 'पोचर' की विशेष स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान आलिया ने ब्लैक कलर की साड़ी में ग्लैमर का तड़का लगाया। 

Poacher Special Screening in London Alia Bhatt attends with sister Shaheen and Mom Soni Razdan
'पोचर' स्पेशल स्क्रीनिंग - फोटो : इंस्टाग्राम

एमी पुरस्कार विजेता निर्माता-निर्देशक रिची मेहता की वेब सीरीज 'पोचर' हाथी दांत के सबसे बड़े शिकार गिरोह की सत्य घटना पर आधारित है। लंदन में बीते दिन इसी स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जिसमें आलिया भट्ट काले रंग की वेलवेट की साड़ी में शामिल हुईं। इस दौरान की तस्वीरें आलिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा की हैं। तस्वीरों में आलिया बला की खूबसूरत लग रही हैं। 

Baahubali: एस.एस. राजामौली की 'बाहुबली' में कटप्पा होते संजय दत्त, जानें फिर हाथ से कैसे छूटी बड़ी बाजी?

Poacher Special Screening in London Alia Bhatt attends with sister Shaheen and Mom Soni Razdan
'पोचर' स्पेशल स्क्रीनिंग - फोटो : इंस्टाग्राम

शनिवार रात को हुए इस कार्यक्रम में आलिया काफी उत्साहित नजर आईं। आलिया के साथ 'पोचर' की विशेष स्क्रीनिंग में उनकी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट भी शामिल हुई थीं। इवेंट के लिए आलिया ने सुनहरे बॉर्डर वाली ब्लैक वेलवेट साड़ी चुनी। इसे उन्होंने ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया था। आलिया ने मोतियों का हार और झुमके भी पहने थे और अपने बालों का बन बनाया हुआ था। आलिया के इस लुक पर सबकी निगाहें टिक गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Poacher Special Screening in London Alia Bhatt attends with sister Shaheen and Mom Soni Razdan
'पोचर' स्पेशल स्क्रीनिंग - फोटो : इंस्टाग्राम

इस कार्यक्रम में अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो और फिल्म निर्देशक गुरिंदर चड्ढा भी शामिल हुए। प्राइम वीडियो इंडिया ने इंस्टाग्राम पर इस इवेंट की कई तस्वीरें साझा की। तस्वीरों को साझा कर प्राइम ने कैप्शन में लिखा, 'आज रात इस विशेष स्क्रीनिंग में जंगल की गूंज लंदन में छा गई।'

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

विज्ञापन
Poacher Special Screening in London Alia Bhatt attends with sister Shaheen and Mom Soni Razdan
पोचर - फोटो : सोशल मीडिया

एमी अवॉर्ड विजेता फिल्म निर्माता रिची मेहता ने इस सीरीज को लिखा है। निर्देशन और निर्माण भी वही कर रहे हैं। इसमें निमिषा सजयन, रोशन मैथ्यू और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आएंगे। भारत के अलावा ये सीरीज अलग-अलग भाषाओं में दुनियाभर के 240 से अधिक देशों और इलाकों में स्ट्रीम होगी।'पोचर' 23 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर शुरू होने वाली है। वहीं, आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थीं। फिलहाल वह 'जिगरा' की शूटिंग में बिजी हैं।  

Rashmika Mandanna: रश्मिका की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, तस्वीर साझा कर लिखा, 'इस तरह हम मौत से बच गए...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed