{"_id":"628cebd71fbef37db66de2b8","slug":"police-filed-a-case-against-ram-gopal-varma-complainant-alleges-of-not-returning-56-lakh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Gopal Varma: मुश्किलों में घिरे राम गोपाल वर्मा, धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने किया केस दर्ज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ram Gopal Varma: मुश्किलों में घिरे राम गोपाल वर्मा, धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने किया केस दर्ज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 25 May 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। एक प्रोडक्शन हाउस के मालिक से कथित रूप से 56 लाख रुपए उधार लेने के बाद पैसे न लौटाने पर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक शिकायत के आधार पर वर्मा के खिलाफ मियापुर पुलिस स्टेशन में संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, राम गोपाल वर्मा ने साल 2020 में एक तेलुगू फिल्म 'दिशा' के निर्माण के लिए उनसे पैसे उधार लिए थे, लेकिन बाद में उन्होंने यह पैसे नहीं लौटाए। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह 2019 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए राम गोपाल वर्मा से मिले थे।
2 of 4
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आरोप लगाया कि जनवरी 2020 के पहले सप्ताह में वर्मा ने फिल्म निर्माण के लिए उनसे 8 लाख रुपये लिए। इसके बाद उन्होंने फिर से 20 लाख रुपये उधार देने का अनुरोध किया, जो 22 जनवरी, 2020 को चेक के माध्यम से ऋण के रूप में डायरेक्टर को दिया गया था। उस समय वर्मा ने छह महीने के भीतर राशि चुकाने का वादा किया था। शिकायत में आगे कहा गया कि बाद में फरवरी 2020 के दूसरे सप्ताह में वर्मा ने अपनी फिल्म निर्माण में वित्तीय आवश्यकताओं का हवाला देते हुए और 28 लाख रुपये मांगे थे।
3 of 4
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : instagram/rgvzoomin
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि निर्देशक पर विश्वास करते हुए 28 लाख रुपये वर्मा को फिर से ट्रांसफर किए गए। उस समय निर्देशक ने वादा किया था कि वह फिल्म 'दिशा' की रिलीज पर या उससे पहले 56 लाख रुपये की पूरी राशि चुका देंगे। शिकायकर्ता के अनुसार उन्हें जनवरी 2021 में पता चला है कि वर्मा फिल्म 'दिशा' के निर्माता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्मा ने झूठे प्रलोभन देकर उनसे यह पैसे लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राम गोपाल वर्मा
वर्क फ्रंट की बात करें तो रामगोपाल वर्मा को कई सुपरहिट फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। साउथ के अलावा वह बॉलीवुड के लिए भी कई यादगार फिल्में बना चुके हैं। शिवा, रंगीला, कंपनी, सरकार उन्हीं फिल्मों में से एक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।