स्टैंडअप कॉमेडियन अग्रिमा जोशुआ को दुष्कर्म की धमकी देने वाले यूट्यूबर शुभम मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वडोदरा पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने शुभम को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 294 (अश्लीलता), 354 (ए), 504 (जानबूझकर सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए अपमानित) 505 (भड़काऊ बयान जिससे सामाजिक अव्यवस्था फैल सकती है), 506 (आपराधिक धमकी), 509 ( एक महिला के अपमान का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया है।
यूट्यूबर शुभम मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज, कॉमेडियन अग्रिमा जोशुआ को दी थी दुष्कर्म की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कॉमेडियन अग्रिमा जोशुआ का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको लेकर उनपर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का मजाक उड़ाया है। ये वीडियो अप्रैल 2019 का बताया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अग्रिमा की काफी अलोचना हुई।
शुभम ने बनाया वीडियो
यूट्यूबर शुभम मिश्रा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने अग्रिमा जोशुआ के खिलाफ छत्रपति शिवाजी महाराज का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो पर कई लोगों ने आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि शुभम ने अग्रिमा को दुष्कर्म की धमकी दी।
ये इस वीडियो के सामने आते ही अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने शुभम मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और इस बात की शिकायत महिला आयोग से लेकर पुलिस और महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख से की। इस बीच अग्रिमा जोशुआ ने एक वीडियो के जरिए कहा कि अगर उनकी बातों से किसी को ठेस पहुंची है तो वो इसके लिए माफी मांगती हैं। वहीं शुभम मिश्रा ने अपना वीडियो डिलीट करते हुए माफी मांगी।
रविवार को महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने स्वरा की शिकायत पर मुंबई पुलिस को वीडियो बनाने वाले शख्स के खिलाफ उचित कार्रवाई करने को कहा। अनिल देशमुख ने अपने ट्वीट में लिखा, 'छत्रपति शिवाजी महाराज ने हमें महिलाओं का सम्मान करने की शिक्षा दी थी, लेकिन अगर कोई महिलाओं के बारे में गलत भाषा का उपयोग कर रहा है, या उन्हें धमकी दे रहा है, तो उनके लिए एक कानून है। पुलिस वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई करे।'
Chhatrapati Shivaji Maharaj taught us to respect women.But if someone is using/threatening the wrong language about women, then there is a law for them. @MahaCyber1 verify this video. @CPMumbaiPolice take appropriate legal action against the person in the video as per the rules. https://t.co/4zxwOTIh0r
ऐश्वर्या राय सहित बच्चन परिवार की सलामती के लिए विवेक ओबेरॉय ने मांगी दुआ, कही ये बात