फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जंजीर' से 'सिंबा' तक: बॉलीवुड के इन पुलिसवालों ने दिखाया दबंग अंदाज तो सुपरहिट हो गईं फिल्में

Sat, 12 Jan 2019 07:41 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 12 Jan 2019 07:41 AM IST
विज्ञापन
police roles in simmba to zanjeer here most popular character
bollywood police characters - फोटो : Amar Ujala

हिन्दी सिनेमा के इतिहास में समय के साथ पुलिस के किरदारों में भी बदलाव देखने को मिला है। अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, शशि कपूर, जैकी श्रॉफ, सनी देओल, अनिल कपूर, संजय दत्त, गोविंदा से लेकर सलमान खान, अजय देवगन और रणवीर सिंह इस लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने पर्दे पर बखूबी पुलिसवाले का किरदार निभाया। एक्टर ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। इनमें हेमा मालिनी, डिंपल कपाड़िया, रेखा, माधुरी दीक्षित, रानी मुखर्जी और प्रियंका चोपड़ा को आप सबने खाकी वर्दी में देखा होगा। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे ही कुछ किरदार।

police roles in simmba to zanjeer here most popular character
bollywood

एंग्री यंगमैन अमिताभ बच्चन इस लिस्ट में सबसे पहले आते हैं। साल 1973 में रिलीज हुई प्रकाश मेहरा की फिल्म जंजीर अमिताभ बच्चन के करियर में मील का पत्थर है। इसके बाद भी अमिताभ बच्चन को पुलिस के रोल में देखा जाता रहा है। अमिताभ के बाद धर्मेंद्र और शशि कपूर ने भी पुलिस का किरदार निभाया लेकिन जिस तरीके से बिग बी ने इस किरदार को बड़े पर्दे पर उतारा वह कोई और नहीं कर पाया।

police roles in simmba to zanjeer here most popular character
bollywood - फोटो : file photo

हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने वैसे तो अपने करियर में कई यादगार रोल किए हैं। धर्मेंद्र अभी भी फिल्मों में सक्रिय हैं। साल 1960 में अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस दौरान उन्होंने रोमांटिक, एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी किरदारों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। फिल्म प्रतिज्ञा में उनके नकली पुलिस वाले किरदार को आज भी उनके फैंस नहीं भूलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
police roles in simmba to zanjeer here most popular character
bollywood - फोटो : file photo

90 का दशक आते-आते हिन्दी सिनेमा में कई बदलाव देखा गया। फिल्मों में अब हीरो एंग्री यंगमैन से रोमांटिक होने लगा था। इस दौर में संजय दत्त, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और गोविंदा ने कई फिल्मों में पुलिस का रोल किया। राम लखन में चाहे जैकी श्रॉफ हो या मिशन कश्मीर में संजय दत्त सभी ने पर्दे पर पुलिस के किरदार को बखूबी निभाया।

विज्ञापन
police roles in simmba to zanjeer here most popular character
ajay devgn - फोटो : file photo

आज के दौर के एक्टर्स में अजय देवगन ने पुलिसवाले का किरदार कई बार निभाया है। साल 2003 में आई प्रकाश झा निर्देशित फिल्म गंगाजल अजय देवगन की हिट फिल्मों में से एक हैं। 2004 में आई राजकुमार संतोषी की फिल्म खाकी में अमिताभ के अलावा अक्षय कुमार और तुषार कपूर भी पुलिस के किरदार में नजर आए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed