फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PS-1 WorldWide BO Collection: पीएस1 बनी साल की सबसे बड़ी ओपनर, लेकिन रजनीकांत की दहाड़ के आगे फीके पड़े मणिरत्नम

Sat, 01 Oct 2022 04:39 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 01 Oct 2022 04:39 PM IST
विज्ञापन
Ponniyin Selvan 1 WorldWide Box Office Collection PS1 Highest Opening Day After Kaabil and 2.0
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

मणिरत्नम निर्देशित 'पोन्नियिन सेल्वन' ने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी तहलका मचा दिया है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है। आलम यह रहा कि विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 83.60 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म ने 'बीस्ट' को पछाड़ दिया है। बता दें कि 'बीस्ट' ने दुनियाभर में 82.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। GodFather: मेरे प्यार को पैसे से नहीं खरीद सकते...फीस पूछने पर भड़के सलमान खान, निर्माताओं को कहा 'गेट लॉस्ट'

Ponniyin Selvan 1 WorldWide Box Office Collection PS1 Highest Opening Day After Kaabil and 2.0
पोन्नियिन सेल्वन 1 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारत में हुई इतनी कमाई
तकरीबन 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने एक तरफ जहां भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 36.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, दूसरी तरफ विदेशों में 40.80 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। सिर्फ विदेशों में हुई कमाई को देखा जाए तो यह साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं, तमिल सिनेमा में ओपनिंग डे पर इतनी कमाई करने वाली यह तीसरी फिल्म है। शीर्ष दो स्थान पर रजनीकांत की "2.0" और "कबाली" विराजमान हैं। PS 1: तृषा का विवादों से पुराना नाता, पांच महीने में टूटी थी सगाई; प्राइवेट फोटो लीक होने पर मच गया था बवाल

Ponniyin Selvan 1 WorldWide Box Office Collection PS1 Highest Opening Day After Kaabil and 2.0
पोन्नियिन सेल्वन 1 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इन फिल्मों से पीछे रही पीएस-1

फिल्म

ओपनिंग डे कलेक्शन

कबाली

250 करोड़ रुपये

2.0

110 करोड़ रुपये

पीएस-1 

82.40 करोड़ रुपये

Mani Ratnam Interview: ‘अमिताभ बच्चन एक किंवदंती है, मुझे अब भी उनके लायक एक कहानी की तलाश है’

विज्ञापन
विज्ञापन
Ponniyin Selvan 1 WorldWide Box Office Collection PS1 Highest Opening Day After Kaabil and 2.0
पोन्नियिन सेल्वन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : social media

दूसरे दिन हो सकती है इतनी कमाई
पहले दिन 35 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद अब पोन्नियिन सेल्वन-1 दूसरे दिन 30 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा छू सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दो दिन में 66.50 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली यह फिल्म अपने पहले वीकएंड पर 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। Historical Film BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर मचा तहलका, पीएस-1 ने आते ही दे दी इन ऐतिहासिक फिल्मों को मात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed