फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salaar: अब नहीं मिलेगा 'सालार' का कोई अपडेट, प्रभास का वीडियो लीक होने के बाद मेकर्स ने उठाया यह सख्त कदम

Sat, 01 Oct 2022 04:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 01 Oct 2022 04:23 PM IST
विज्ञापन
Salaar Director Prashanth Neel imposed strict rules on the sets after prabhas looked leaked
प्रशांत नील, प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा जगत के 'बाहुबली' यानी प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से चर्चा में हैं। बीते दिनों, उनकी फिल्म 'आदिपुरुष' का पोस्टर सामने आया था। इसके अलावा, प्रभास अपनी एक्शन बेस्ड फिल्म 'सालार' की वजह से भी खूब लाइमलाइट बटौर रहे हैं, जो पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन 'केजीएफ' को डायरेक्ट करने वाले प्रशांत नील कर रहे हैं। बीते दिनों, 'सालार' के सेट से एक वीडियो लीक हुआ था, जिसके बाद फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने मेकर्स के साथ मिलकर एक बड़ा फैसला लिया है।

Salaar Director Prashanth Neel imposed strict rules on the sets after prabhas looked leaked
सालार - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 'सालार' के मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। इसी बीच, बीते दिनों सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक वीडियो लीक हुआ था, जिसमें प्रभास अपने रफ लुक में नजर आए थे। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया गया था कि अभिनेता फिल्म के लिए किसी एक्शन सीन को शूट कर रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस वीडियो के लीक होने के बाद 'सालार' के मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म के सेट पर फोन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है।

Salaar Director Prashanth Neel imposed strict rules on the sets after prabhas looked leaked
salaar - फोटो : सोशल मीडिया

लागू हुए नए नियम के मुताबिक, फिल्म के सेट पर कोई भी व्यक्ति फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। इतना ही नहीं, फिल्म से जुड़ा कोई एक्टर भी सेट पर फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। फिल्म से जुड़े लोग सिर्फ ब्रेक टाइम पर अपने फोन को चला कर सकते हैं। मेकर्स द्वारा यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि यह पहली बार नहीं है जब सेट से वीडियो लीक हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salaar Director Prashanth Neel imposed strict rules on the sets after prabhas looked leaked
salaar - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होने वाली 'सालार' एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें धमाकेदार एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। दावा है कि इस फिल्म में हाई-ऑक्टेन फाइट सीन्स के साथ कई मजेदार पंचिंग डायलॉग्स भी हो होंगे। इस फिल्म में प्रभास के साथ ही श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं, जबकि जगपति बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को रिलीज होगी। प्रशांत नील और प्रभास की साथ में यह पहली फिल्म है और साउथ की इस फिल्म से भी फैंस को बंपर कमाई की उम्मीद है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed