बॉलीवुड के अलावा देश में रीजनल सिनेमा को भी काफी पसंद किया जाता है। इन फिल्मों को देखने वालों के साथ ही इनके सितारों की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने रीजनल सिनेमा में भी अपने अभिनय का जादू चलाया है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
Bollywood Actress in Bhojpuri: भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं बॉलीवुड के ये हसीनाएं, खूब मचाया था धमाल
हेमा मालिनी
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। वहीं, वह भोजपुरी इंडस्ट्री का भी हिस्सा रह चुकी हैं। हेमा मालिनी भोजपुरी फिल्म 'गंगा' में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में मनोज तिवारी और रवि किशन भी थे।
Raksha Bandhan on OTT: अब ओटीटी पर दिखेगा भाई-बहन के रिश्ते का प्यार, जानें कब और कहां देख सकेंगे ‘रक्षा बंधन’
भाग्यश्री
सलमान खान के साथ 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली भाग्यश्री ने पहली ही फिल्म से अपनी पहचान बना ली थी। शादी के बाद अभिनेत्री ने फिल्मों से दूरी बना ली थी, लेकिन वह कई भोजपुरी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। भाग्यश्री 'जनम जनम के साथ', 'एक चुम्मा दे दा राजाजी' और 'देवा' जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं।
Raju Srivastav: राजू के बच्चों ने जताया पीएम मोदी का आभार, लिखा- यह संवेदना संदेश बड़े सदस्य-सा साहस दे रहा
भूमिका चावला
सलमान खान के साथ 'तेरे नाम' में अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीतने वाली भूमिका चावला भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अभिनेत्री भोजपुरी फिल्म 'गंगोत्री' का हिस्सा रह चुकी है। इस फिल्म में वह मनोज तिवारी के साथ नजर आई थीं।
Ranveer-Deepika: तलाक की खबरों के बीच सामने आई दीपिका-रणवीर की फ्लर्टी चैट, दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज
शरबानी मुखर्जी
'बॉर्डर' फिल्म में नजर आई अभिनेत्री शरबानी मुखर्जी भी भोजपुरी फिल्म में अपने अभिनय का जादू चला चुकी हैं। अभिनेत्री 'धरती कहे पुकार के' में नजर आई थीं।
Bigg Boss 16: नए धमाके के साथ आज होगा ‘बिग बॉस 16’ का आगाज, जानें कब और कहां देखें शो का प्रीमियर
