फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Richa Chadha-Ali Fazal: विक्की कौशल ने ऋचा-अली के लिए भेजा ढेर सारा प्यार, कपल की फोटो के साथ लिखा खास नोट

Sat, 01 Oct 2022 03:15 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 01 Oct 2022 03:15 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadha Ali Fazal Wedding Vicky Kaushal share photo of couple and sent love for them
विक्की कौशल, ऋचा और अली - फोटो : सोशल मीडिया

ऋचा चड्ढा और अली फजल बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक हैं, जो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दिल्ली में दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं और सोशल मीडिया पर ऋचा और अली की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं। इसी बीच, विक्की कौशल ने ऋचा चड्ढा और अली फजल को शादी की बधाई दी है। अभिनेता ने दोनों की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। 

Richa Chadha Ali Fazal Wedding Vicky Kaushal share photo of couple and sent love for them
richa chadha-ali fazal - फोटो : इंस्टाग्राम

विक्की कौशल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जो ऋचा चड्ढा और अली फजल के प्री वेडिंग फोटोशूट की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अली ने अपनी लेडीलव को पीछे से बाहों में पकड़ रखा है और दोनों के चेहरे पर एक लंबी स्माइल है। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस बेबी पिंक कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, अली क्रीम कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। 

Richa Chadha Ali Fazal Wedding Vicky Kaushal share photo of couple and sent love for them
richa chadha ali fazal - फोटो : इंस्टाग्राम

विक्की कौशल ने ऋचा चड्ढा और अली फजल की फोटोज के साथ एक प्यारा मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा, 'दो खूबसूरत आत्मा साथ आ रही हैं। आप दोनों को बधाई हो। बहुत सारा प्यार।' बता दें कि विक्की कौशल और ऋचा चड्ढा फिल्म 'मसान' में एक साथ नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha Ali Fazal Wedding Vicky Kaushal share photo of couple and sent love for them
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल साल 2020 में शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से दोनों को अपनी वेडिंग डेट आगे खिसकानी पड़ी थी। वहीं, अब 4 अक्तूबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बीती रात, दिल्ली में दोनों की कॉकटेल पार्टी हुई। इससे पहले गुरुवार को दोनों की संगीत और मेहंदी की रस्म का आयोजन किया गया था, जिसकी फोटोज ने भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed