फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashmika Mandanna: एक्स बॉयफ्रेंड के साथ आज भी खास रिश्ता शेयर करती हैं रश्मिका, एक्ट्रेस ने खुद बताई वजह

Sat, 01 Oct 2022 02:40 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 01 Oct 2022 02:40 PM IST
विज्ञापन
Goodbye star Rashmika Mandanna says that she is still friends with her ex-boyfriend wants to meet his partner
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'गुडबाय' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रश्मिका फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं और इसी सिलसिले में एक इंटरव्यू के दौरान रश्मिका ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर बात की। अभिनेत्री ने बताया कि वह आज भी अपने एक्स के साथ अच्छा रिश्ता शेयर करती हैं। वहीं, वह उनके नए पार्टनर से मिलना भी पसंद करेंगी।

Goodbye star Rashmika Mandanna says that she is still friends with her ex-boyfriend wants to meet his partner
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रश्मिका मंदाना से कुछ सवाल पूछे गए, जिनका जवाब उन्हें हाय या गुडबाय कहकर देना था। इस दौरान उनसे पूछा गया कि अगर वह किसी पार्टी में अपने एक्स और उसके नए पार्टनर से मिलती हैं, तो उनका रिएक्शन कैसा होगा। इस पर रश्मिका ने हाय जवाब दिया और कहा, 'मैं अपने एक्स के साथ आज भी दोस्त हूं। मैं उनके पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर सबसे मिलना पसंद करूंगी।' इसके साथ ही रश्मिका ने कहा, 'मुझे पता है कि यह अच्छा गुण नहीं है, लेकिन मेरे उनके साथ अच्छे संबंध हैं, तो यह अच्छा है।'

Malaika Arora: लहंगा पहन रैंप वॉक करते हुए ठुमके लगाने पर ट्रोल हुईं मलाइका, यूजर्स बोले- सबको शहनाज बनना है

Goodbye star Rashmika Mandanna says that she is still friends with her ex-boyfriend wants to meet his partner
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिका मंदाना का नाम इन दिनों विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा जाता है। दोनों 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' फिल्म में साथ नजर आए थे। तभी से दोनों के डेट करने की खबरें सामने आती रहती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रश्मिका ने विजय को लेकर बात की और कहा, 'ये बहुत क्यूट है। मैंने और विजय ने एक साथ काफी जल्दी-जल्दी काम किया है। हम इंडस्ट्री में नए थे और नहीं जानते थे कि इंडस्ट्री कैसी है। ऐसे में हम दोनों की विचारधारा मिली और हम दोस्त बन गए। और आपके बहुत सारे दोस्त होते हैं, ये वैसा ही है।'

Bigg Boss 16: नए अंदाज में सजा बिग बॉस का घर, लिविंग एरिया से लेकर गार्डन तक तस्वीरों में देखें शो का नया सेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Goodbye star Rashmika Mandanna says that she is still friends with her ex-boyfriend wants to meet his partner
गुडबाय फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'गुडबाय' फिल्म में रश्मिका मंदाना अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, सुनील ग्रोवर और पावेल गुलाटी के साथ नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं, इस फिल्म के बाद रश्मिका रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'मिशन मजनू' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'पुष्पा 2' में भी दिखाई देंगी।

Box Office Report: पहले दिन ही ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ ने मारी बाजी, विक्रम वेधा और ब्रह्मास्त्र का ऐसा रहा हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed