सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan on OTT: अब ओटीटी पर दिखेगा भाई-बहन के रिश्ते का प्यार, जानें कब और कहां देख सकेंगे ‘रक्षा बंधन’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 01 Oct 2022 02:05 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan on OTT: Digital Premiere of Aanand L Rai and Akshay Kumar film on zee 5
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की इस साल तीन फिल्मों 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'रक्षा बंधन' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। वहीं, अब भाई-बहन के प्यार को दर्शाती 'रक्षा बंधन' के डिजिटल प्रीमियर की घोषणा हो गई है। हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित और आनंद एल राय द्वारा निर्देशित 'रक्षा बंधन' में अक्षय कुमार के अलावा भूमि पेडनेकर, सादिया खतीब, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत और सहजमीन कौर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Trending Videos
Raksha Bandhan on OTT: Digital Premiere of Aanand L Rai and Akshay Kumar film on zee 5
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

यह है फिल्म की कहानी
जी स्टूडियोज, केप ऑफ गुड फिल्म्स और कलर येलो प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित रक्षा बंधन में पांच भाई-बहनों की कहानी दिखाई गई है। यह कहानी लाला केदारनाथ के जीवन को दिखाती है, जो 4 बहनों का सबसे बड़ा और इकलौते भाई हैं। भाई ने अपनी मां को वादा किया है कि वह पहले अपनी बहनों की शादी कराएगा और बाद में अपने बारे में सोचेगा। बहनों के प्रति लाला की जिम्मेदारी, उसकी और सपना की प्रेम कहानी के लिए एक बड़ी बाधा के रूप में खड़ी हो जाती है।

Raju Srivastav: राजू के बच्चों ने जताया पीएम मोदी का आभार, लिखा- यह संवेदना संदेश बड़े सदस्य-सा साहस दे रहा 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan on OTT: Digital Premiere of Aanand L Rai and Akshay Kumar film on zee 5
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन होगा डिजिटल प्रीमियर
'रक्षा बंधन' एक ऐसी कहानी है जो पारिवारिक मूल्यों, एकजुटता, प्रेम और बलिदान का जश्न मनाती है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह एक ऐसी कहानी है जो सबसे कीमती और अनोखे प्रकार के पारिवारिक बंधन का जश्न मनाती है और वह एक भाई और उसकी बहनों के बीच। यह फिल्म भाई-बहन के इस मार्मिक बंधन की कहानी पर है जो आकर्षक और शक्तिशाली दहेज विरोधी भावनाओं के साथ एक सामाजिक टिप्पणी में बदल जाती है। और अब जी5 पर वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर के साथ, यह फिल्म 190 से ज्यादा देशों के दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। 5 अक्टूबर को इस दिल को छू लेने वाली कहानी का प्रीमियर होने जा रहा है। 

Ranveer-Deepika: तलाक की खबरों के बीच सामने आई दीपिका-रणवीर की फ्लर्टी चैट, दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज

Raksha Bandhan on OTT: Digital Premiere of Aanand L Rai and Akshay Kumar film on zee 5
आनंद एल राय, भूमि पेडनेकर, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार और आनंद एल राय ने कही ये बात
फिल्म को लेकर अक्षय कुमार ने कहा, 'एक अभिनेता और निर्माता के रूप में, मैं उन कहानियों का समर्थन करने में विश्वास करता हूं जो हमारे मूल मूल्यों में समाहित हैं। रक्षा बंधन एक महत्वपूर्ण पारिवारिक फिल्म है जो एकता और एकता की भावनाओं को जगाएगी और जो परिवारों को हंसाने, रोने और सोचने पर मजबूर करेगी। मुझे खुशी है कि डिजिटल प्रीमियर से फिल्म को दुनिया भर में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।' आनंद एल राय ने भी फिल्म के वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर को लेकर खुशी जाहिर की और कहा, 'यह फिल्म निश्चित रूप से लोगों का उत्साह बढ़ाएगी और उन्हें करीब लाएगी।'

Bigg Boss 16: नए धमाके के साथ आज होगा ‘बिग बॉस 16’ का आगाज, जानें कब और कहां देखें शो का प्रीमियर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed