सब्सक्राइब करें

PS1: क्यों 'विक्रम वेधा' के मुकाबले 'पोन्नियिन सेल्वन' बन सकती है दर्शकों की पहली पसंद? पांच पॉइंट्स में जानिए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 01 Oct 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
Ponniyin Selvan Part 1 Vs Vikram Vedha Box Office Collection Predictions Know Which Is Better In Five Points
विक्रम वेधा, पोन्नियिन सेल्वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शुक्रवार यानी 30 सितंबर को सिनेमा की दो बड़ी फिल्में 'पोन्नियिन सेल्वन' और 'विक्रम वेधा' को एक साथ बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। इसी के साथ एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड वर्सेज साउथ या कहें कि साउथ वर्सेस साउथ का संयोग बना है। क्योंकि जहां पोन्नियिन सेल्वन को मणिरत्नम ने निर्देशित किया है तो वहीं विक्रम वेधा बॉलीवुड की फिल्म होते हुए भी साउथ की है क्योंकि इसे पुष्कर गायत्री की जोड़ी ने निर्देशित किया है। हालांकि ये सारे तर्क एक तरफ हैं और दोनों फिल्मों का अंतर जैसे सूरज की रोशनी में टॉर्च दिखाने जैसा है। तो चलिए जानते हैं कि कैसे विक्रम वेधा के मुकाबले पीएस 1 बन सकती है दर्शकों की पहली पसंद।


 

Bollywood Movies Shooting: बॉलीवुड की पहली पसंद है राजस्थान का यह कस्बा, यहां का हर शख्स कर चुका एक्टिंग

Trending Videos
Ponniyin Selvan Part 1 Vs Vikram Vedha Box Office Collection Predictions Know Which Is Better In Five Points
पोन्नियिन सेल्वन, विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

फिलहाल दोनों फिल्मों में पोन्नियिन सेल्वन बेहतरीन कैसे है ये बताने से पहले बता दें कि दोनों के पहले दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं और 'पीएस 1' ने पहले दिन सारी भाषाओं में 40 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है, वहीं विक्रम वेधा इसके आस-पास भी नहीं दिखी। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘विक्रम वेधा’ ने रिलीज के पहले दिन पूरे देश में सिर्फ 11.50 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया।

Vikram Vedha Box Office Collection Day 1: ऋतिक की फिल्म ने पहले दिन की औसत कमाई, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन?

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ponniyin Selvan Part 1 Vs Vikram Vedha Box Office Collection Predictions Know Which Is Better In Five Points
पोन्नियिन सेल्वन, विक्रम वेधा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओरिजिनल कंटेंट
फिल्म पीएस वन का कंटेंट ओरिजिनल है, क्योंकि इसकी कहानी कल्कि कृष्णमूर्ति द्वारा लिखे गए उपन्यास पर आधारित है। वहीं विक्रम वेधा इसी नाम से साल 2017 में रिलीज हुई तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक है, जिसमें आर माधवन और विजय सेतुपति नजर आए थे। ये फिल्म काफी पसंद की गई थी और इसने सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। अब जबकि मौजूदा दौर में रीमेक की बजाय दर्शक फ्रेश कंटेंट देखना चाहते हैं, तो ऐसे में 'पीएस 1' विक्रम वेधा से उनके लिए बेहतरीन विकल्प है।
 

PS1 Box Office Collection Day 1: 'पोन्नियिन सेल्वन' ने पहले ही दिन तोड़ा ‘विक्रम’ का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़

 

Ponniyin Selvan Part 1 Vs Vikram Vedha Box Office Collection Predictions Know Which Is Better In Five Points
पोन्नियिन सेल्वन, विक्रम वेधा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शानदार विजुअल्स
फिल्म 'पीएस 1' एक हिस्टोरिकल ड्रामा है, जिसकी कहानी चोल साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास पर आधारित है। इस वजह से फिल्म की पृष्ठभूमि से लेकर कथा वस्तु और शानदार सेट्स तक दर्शकों के लिए सिनेमा के अनुभव को बेहतर बनाते हैं। वहीं विक्रम वेधा एक क्राइम एक्शन थ्रिलर है जो विजुअल के मामले में 'पीएस 1'  का मुकाबला नहीं कर सकती।

Criminal Justice Adhura Sach: क्रिमिनल जस्टिस में सस्पेंस हुआ खत्म, सामने आया किलर का चेहरा

 

विज्ञापन
Ponniyin Selvan Part 1 Vs Vikram Vedha Box Office Collection Predictions Know Which Is Better In Five Points
पोन्नियिन सेल्वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्टार कास्ट
हालांकि ऋतिक और सैफ के साथ ही योगिता बिहानी, शरीब हाशमी व राधिका आप्टे जैसे  प्रतिभाशाली कलाकार 'विक्रम वेधा' में नजर आ रहे हैं लेकिन मौजूदा बॉलीवुड की छवि को देखते हुए, यह काफी नहीं है। फिलहाल इन सारे तर्कों से हटकर देखा जाए तो भी 'पीएस 1' स्टार कास्ट के मामले में भी आगे है। फिल्म 'पीएस 1' मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें साउथ के जाने-माने अभिनय के मंझे हुए कलाकार नजर आ रहे हैं। इसमें विक्रम चियान से लेकर जयराम रवि, प्रभु, आर शरत कुमार, प्रकाश राज, त्रिशा कृष्णन, शोभिता धूलिपाला, और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय नजर आ रही हैं। ऐसे में इसका बोलबाला हिंदी में भी देखे को मिल रहा है।
 

Vikram Vedha Review: लखनऊ के वेधा बेताल ने बोली पूरब की लंगड़ी भोजपुरी, वीभत्स से डर कर भागे बाकी नाट्य रस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed