फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PS-1 Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई 'पीएस-1', सातवें दिन कमाई में आई भारी गिरावट

Thu, 06 Oct 2022 09:17 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 06 Oct 2022 09:17 PM IST
विज्ञापन
Ponniyin Selvan ps 1 box office collection day 7 mani ratnam aishwarya rai vikram film seen downfall
PS-1 - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'पोन्नियिन सेल्वन पार्ट 1' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही एक ऐसी हुंकार भरी थी, जो देखने-दिखाने लायक थी। पहले दिन कमाई के झंडे गाड़ने वाली मणिरत्नम निर्देशित इस फिल्म ने महज तीन दिनों में ही सिनेमाघरों में 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया था। रिलीज के तीसरे दिन ही सौ करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लेना किसी भी फिल्म के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं होता है। लेकिन इसके बाद इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी, जिसमें मंगलवार को थोड़ा बहुत सुधार देखने को मिला था। लेकिन बीते दिन एक बार फिर 'पीएस 1' का कलेक्शन अनुमान के मुताबिक कम रहा था। वहीं अब फिल्म के सातवें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं, जिसके मुताबिक 'पीएस 1' को तगड़ा झटका लगता दिख रहा है।    


Ahimsa: 'भल्लालदेव' के भाई अभिराम करने जा रहे हैं टॉलीवुड में डेब्यू, रिलीज हुआ तेलुगू फिल्म 'अहिंसा' का टीजर

Ponniyin Selvan ps 1 box office collection day 7 mani ratnam aishwarya rai vikram film seen downfall
PS-1 - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर के सिनेमाघरों में चोल वंश के वैभव के झंडे गाड़ने वाली 'पोन्नियिन सेल्वन 1' ने पहले दिन धमाकेदार कमाई की थी। ओपनिंग डे पर 'पीएस 1' ने 36.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए सभी के चेहरों पर मुस्कान ला दी थी। दूसरे दिन भी फिल्म ने इसी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस अपनी गाड़ी को बढ़ाते हुए 34.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीसरे दिन विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा और ऐश्वर्या राय बच्चन से सजी इस फिल्म ने 39.2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। जिसके बाद फिल्म ने शुरुआती तीन दिन में 100 करोड़ रुपये की कमाई  कर ली थी। लेकिन मंडे में फिल्म की रफ्तार लड़खड़ा गई और मणिरत्नम निर्देशित फिल्म की कमाई में 50 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को 'पीएस 1' ने सिर्फ 19.25 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया था। 
Sindoor Khela: दशमी पर माता के रंग में रंगी नजर आईं रानी मुखर्जी-काजोल, जमकर खेला सिंदूर, तस्वीरें हुईं वायरल

Ponniyin Selvan ps 1 box office collection day 7 mani ratnam aishwarya rai vikram film seen downfall
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

सोमवार को घटे कलेक्शन के बाद 'पोन्नियिन सेल्वन पार्ट 1' की कमाई में मंगलवार को उछाल देखा गया था। पांचवें दिन फिल्म ने 23.50 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन फिल्म अपनी रफ्तार कायम नहीं रख पाई और छठवें दिन 'पीएस 1' सिर्फ 20.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में ही सफल रही। मणिरत्नम निर्देशित इस फिल्म के कलेक्शन में बुधवार के मुकाबले गुरुवार (6 अक्तूबर) को भारी गिरावट दर्ज की गई। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने गुरुवार को महज 10 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है। 6 अक्तूबर को सामने आए यह आंकड़े अभी तक की कमाई में सबसे कम हैं, जो 500 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के लिए बिल्कुल भी अच्छा संकेत नहीं है। इसके बाद 'पोन्नियिन सेल्वन 1' का कुल कलेक्शन 182.45 करोड़ रुपये हो गया है। 
Kantara Hindi Trailer: दर्शकों के लिए ‘कांतारा’ के मेकर्स ने किया बड़ा एलान, इस दिन जारी करेंगे फिल्म का हिंदी ट्रेलर 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ponniyin Selvan ps 1 box office collection day 7 mani ratnam aishwarya rai vikram film seen downfall
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'पीएस 1' एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जिसकी कहानी चोल साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास पर आधारित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म करीब 500 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई। इस फिल्म के जरिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने काफी वक्त बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की। वहीं, चिनाय विक्रम भी मुख्य भूमिका में हैं।

 दिन  फिल्म का कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
पहला दिन 36.5  
दूसरा दिन 34.6 
तीसरा दिन 39.2 
चौथा दिन 19.25
पांचवा दिन 23.50
छठा दिन 20.30 
सातवां दिन 10
कुल कलेक्शन 182.45

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed