फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PS 1 Vs Vikram Vedha VS Kantara: कांतारा ने पीएस-1 और विक्रम वेधा को चटाई धूल, बजट से ज्यादा कर डाली कमाई

Mon, 03 Oct 2022 02:37 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 03 Oct 2022 02:37 PM IST
विज्ञापन
Ponniyin Selvan PS 1 Vikram Vedha Kantara box office collection first weekend report budget in three days
पीेएस 1, कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 की शुरुआत साउथ और हिंदी सिनेमा के बीच लंबी बहस के साथ हुई थी। बीते कुछ महीनों में कई ऐसी साउथ फिल्में रिलीज हुईं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों को मात दी हैं। लेकिन अब साउथ की ही छोटे बजट की फिल्म 'कांतारा' बिग बजट मूवी 'पोन्नियिन सेल्वम' को कड़ी टक्कर दे रही है। इतना ही नहीं, 'कांतारा' ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की एक्शन बेस्ड फिल्म 'विक्रम वेधा' से भी आगे निकल गई है। आइए आपको इन तीनों फिल्मों के कलेक्शन के जरिए बताते हैं कि कैसे महज तीन दिनों में ही 'कांतारा' ने कमाई में इन दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।  

Ponniyin Selvan PS 1 Vikram Vedha Kantara box office collection first weekend report budget in three days
पीएस 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पोन्नियिन सेल्वम
मणिरत्नम के निर्देशन में बनी 'पोन्नियिन सेल्वम' 500 करोड़ के बिग बजट में तैयार हुई है, जिसे पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में साउथ से लेकर बॉलीवुड जगत के सितारे नजर आए हैं। चोल साम्राज्य पर आधारित इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं, जिस वजह से फिल्म की कमाई भी धांसू हो रही है। इस फिल्म ने 36.5 करोड़ की धांसू ओपनिंग की थी। वहीं, वीकएंड तक इस फिल्म ने लगभग 110.3 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म ने दुनिया भर में 230 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर डाला है।

Ponniyin Selvan PS 1 Vikram Vedha Kantara box office collection first weekend report budget in three days
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम वेधा
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर 'विक्रम वेधा' का रिलीज से पहले खूब बज बना हुआ था। फिल्म के पोस्टर से लेकर ट्रेलर की जमकर तारीफ हुई। लेकिन 175 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अपनी धांसू शुरुआत करने में कामयाब नहीं रही। इस फिल्म ने पहले दिन 10.58 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, वीकएंड तक इस फिल्म का कुल कलेक्शन 37.59 करोड़ तक पहुंच गया है, जो ठीक-ठाक माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ponniyin Selvan PS 1 Vikram Vedha Kantara box office collection first weekend report budget in three days
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

कांतारा ने मचाई धूम
ऋषब शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'कांतारा' 30 सितंबर को कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई है, जिसे 10 से 15 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। इस फिल्म ने अपने शुरुआती दो दिनों में ही 10 करोड़ की धांसू कमाई कर डाली थी और रविवार को भी इस फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा। रविवार को 7.10 करोड़ की कमाई के साथ कांतारा का कलेक्शन 13.80 करोड़ पहुंच गया है। वहीं, इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 18.30 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। इस कलेक्शन से साफ है कि महज तीन दिनों में 'कांतारा' ने अपना पूरा बजट निकाल लिया है। इस फिल्म ने अपने शानदार प्रदर्शन से 'पीएस 1' और 'विक्रम वेधा' को पीछे छोड़ दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed