साउथ सिनेमा का इस समय बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला चल रहा है और मेकर्स भी एक के बाद एक शानदार फिल्में लेकर आ रहे हैं। दक्षिण भारतीय सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में देने वाले निर्देशक मणिरत्नम इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' (पीएस 1) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पोन्नियिन सेल्वन या पीएस 1 फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय, तृषा, जयम रवि, और कार्ति जैसे सितारे एक साथ नजर आएंगे। ऐसे में इस फिल्म को बनाने में एक भारी-भरकम बजट खर्च किया गया है और वहीं स्टार कास्ट ने भी अच्छा खासी फीस चार्ज की है। तो चलिए जानते हैं कि पीएस 1 के लिए ऐश्वर्या से लेकर अभिनेता कार्थी तक किसने कितनी फीस ली है।
PS1 Star Cast: पोन्नियन सेल्वन का बजट ही नहीं स्टार कास्ट फीस भी है भारी-भरकम, जानिए किसने वसूले कितने करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय फिल्म पोन्नियिन सेल्वन से लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी तो कर ही रही हैं। इसके अवाला इस फिल्म से अब ऐश्वर्या साउथ में परचम लहराने को तैयार हैं। फिलहाल जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या राय ने 'पीएस 1' के लिए तकरीबन 10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
Bollywood Celebs: एनिमेटिड फिल्मों में खूब चला इन स्टार्स की आवाज का जादू, बच्चे ही नहीं बड़े भी हो गए दीवाने
प्रकाश राज
दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज सिनेमा के मंझे हुए कलाकार हैं। वह बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा में भी अपनी धाक जमा चुके हैं। प्रकाश राज फिल्म पोन्नियिन सेल्वन में सुंदर चोल का किरदार निभाते दिखाई देंगे, रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने पीएस 1 में सुंदर चोल की भूमिका अदा करने के लिए करीब 1 करोड़ रूपये लिए हैं।
Actresses Married With Villains: इन अभिनेत्रियों ने नहीं चुना कोई हीरो, नायक की जगह खलनायक से की शादी
शोभिता धूलिपाला
दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला पोन्नियिन सेल्वन में राजकुमारी कुंदवई का किरदार निभा रही हैं। बात करें फीस की तो जानकारी ये है कि एक्ट्रेस शोभिता ने इस फिल्म के लिए 2.5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
ऐश्वर्या लक्ष्मी
अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी पोन्नियिन सेल्वन में पुंगुझली का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। जानकारी के अनुसार, उन्होंने इस फिल्म के लिए 1.5 करोड़ रुपये लिए हैं।