बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा पूजा बत्रा अपना जन्मदिन 27 अक्तूबर को मनाती हैं। वह अब भले की बड़े पर्दे से दूर हों लेकिन एक समय ऐसे था जब उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती थी। पूजा बत्रा ने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। जन्मदिन पर हम आपको उनके बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।
शानदार अभिनेत्री के अलावा भारत की टॉप मॉडल रही हैं पूजा बत्रा, दूसरी शादी की वजह से रहीं चर्चा में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा बत्रा का जन्म 27 अक्तूबर 1976 को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में हुआ था। उनके पिता भारतीय सेना में अधिकारी थे। पूजा बत्रा ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पुणे की। फिल्मों में कदम रखने से पहले पूजा बत्रा ने लंबे समय तक मॉडलिंग की। वह भारत की मशहूर मॉडल में से एक रह चुकी हैं। पूजा बत्रा साल 1993 में फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का भी ताज अपने नाम कर चुकी हैं।
पूजा बत्रा ने लंबे समय तक विज्ञापनों के लिए भी काम किया था। वह भारत में अमेरिकी शैंपू विज्ञापन हेड एंड शोल्डर का पहला भारतीय चेहरा थीं। लंबे समय तक विज्ञापनों में काम करने के बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख करने का फैसला किया। पूजा बत्रा पहली बार अभिनेता अनिल कपूर और तब्बू की फिल्म विरासत में नजर आई थीं। यह फिल्म साल 1997 में आई थी।
इसके बाद पूजा बत्रा भाई, हसीना मान जाएगी, दिल ने फिर याद किया और कहीं प्यार न हो जाए सहित बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों को जीता। वह साउथ की कई फिल्मों में भी अपने अभिनय का दम दिखा चुकी हैं। फिल्मों के अलावा पूजा बत्रा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रह चुकी हैं। वह दो शादियां कर चुकी हैं।
पूजा बत्रा ने पहली शादी साल 2002 में सर्जन सोनू अहलूवालिया से की और अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं, लेकिन उनकी यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी। आठ साल बाद सोनू और पूजा का तलाक हो गया। बीते साल चार जुलाई को पूजा बत्रा ने दिल्ली में अभिनेता नवाब शाह से शादी रचा ली। इन दोनों यह शादी गुपचुप तरीके से की थी। नवाब शाह, भाग मिल्खा भाग, डॉन 2, दिलवाले, टाइगर जिंदा है सहित कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।
पढ़ें: कोरोना वायरस का शिकार हुईं ऋतिक रोशन की मां, पिंकी रोशन ने खुद दी तबीयत की जानकारी