फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद पूजा बत्रा ने पति नवाब को दिया ऐसा सरप्राइज, दबंग-3 की पूरी स्टारकास्ट हो गई हैरान

Mon, 19 Aug 2019 12:07 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 19 Aug 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
Pooja Batra surprises Nawab Shah lands on Salman Khan Dabangg 3 set to see husband dance
Pooja Batra and Nawab Shah - फोटो : instagram

पूजा बत्रा (Pooja Batra) और नवाब शाह (Nawab Shah) ने जुलाई में गुपचुप शादी रचाई। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट कर प्रशंसकों को इस बात की जानकारी दी। शादी के बाद से ही यह दोनों सितारे सुर्खियों में बने हुए हैं। यहां तक कि दोनों ही हनीमून की तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं। इस बीच पूजा बत्रा ने पति नवाब शाह के लिए कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद अभिनेता खुशी से फूले नहीं समा रहे।

Pooja Batra surprises Nawab Shah lands on Salman Khan Dabangg 3 set to see husband dance
pooja batra, nawab shah - फोटो : amar ujala

नवाब शाह सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) में नजर आएंगे। स्पॉटब्वॉय वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री पूजा बत्रा ने पति नवाब शाह को 'दबंग 3' के सेट पर अचानक पहुंचकर उन्हें सरप्राइज दिया। पूजा नवाब शाह के डांस को लेकर काफी उत्सुक हैं। नवाब शाह ने पहले किसी फिल्म में कोई भी डांस नहीं किया है ऐसे में पूजा नवाब को डांस करते देखना चाहती थीं।

यह भी पढ़ें:- अलग धर्म की पूजा बत्रा को नवाब शाह ने कब और कैसे किया था प्रपोज? खुद खोले लव लाइफ के राज

Pooja Batra surprises Nawab Shah lands on Salman Khan Dabangg 3 set to see husband dance
Nawab Shah - फोटो : instagram

पति नवाब शाह (Nawab Shah) को डांस करते देखने के लिए पूजा अचानक 'दबंग 3' के सेट पर पहुंच गईं। रिपोर्ट के मुताबिक पूजा गाने की शूटिंग के दौरान सेट पर ही रहीं। 'दबंग 3' फिल्म में नवाब शाह के अलावा सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें सेट से आ चुकी हैं। खास बात है नवाब सलमान के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। 'टाइगर जिंदा है' फिल्म में दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए थे। 

यह भी पढ़ें:- शादी के 15 दिन बाद मीडिया के सामने आईं पूजा बत्रा, चूड़ा पहन नवाब शाह के साथ ऐसे दिए पोज

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Batra surprises Nawab Shah lands on Salman Khan Dabangg 3 set to see husband dance
pooja batra - फोटो : social media

नवाब ने कुछ दिन पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान अपने और पूजा के बारे में कई बातें बताई। नवाब से पूछा गया कि उन्होंने पूजा को कब और कैसे प्रपोज किया था। इस पर नवाब ने कहा था- 'मैंने उसे उसके परिवारवालों के सामने ही प्रपोज किया था। पहले से कुछ प्लान नहीं किया था, ये बस हो गया। हम दोनों के लिए ये बहुत खूबसूरत पल था। जब आपको पता है कि वो शख्स आपके लिए ही बना है तो जिंदगी जीने की हिम्मत और बढ़ जाती है।'

विज्ञापन
Pooja Batra surprises Nawab Shah lands on Salman Khan Dabangg 3 set to see husband dance
pooja batra, nawab shah - फोटो : social media

नवाब ने आगे कहा- 'मैं उससे हमेशा कहता हूं कि साथ में जिंदगी जीने और बच्चों के लिए हमारे पास कम समय है। हम साथ में घूमते हैं। हम दोनों को ही लिखने और पढ़ने का शौक है। जिंदगी छोटी है और हम वो सारी चीजें करना चाहते हैं, जो हम सोचते हैं। हमें एक-दूसरे को लेकर कोई शंका नहीं थी इसलिए सब कुछ जल्दी-जल्दी हुआ।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed