फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड का एक परिवार, तीन पीढ़ियों से जिसकी महिलाएं अपनी शर्तों पर जीती हैं

Sat, 11 May 2019 11:50 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 11 May 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
Pooja Bedi Birthday special know about Bedi Family Women
Pooja Bedi - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी 11 मई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। पूजा बेदी अपने जमाने की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत कामसूत्र कंडोम के विज्ञापन से की थी। इस विज्ञापन में उन्होंने इतने मादक दृश्य फिल्माए थे कि सेंसर को महीनों चर्चा करनी पड़ी, इसे दिखाया जाए या नहीं। पूजा बेदी ने 1991 से 1994 के बीच बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। जिसमें फिल्म जो जीता वही सिकंदर में उन्होंने मर्लिन मुनेरो का किरदार निभाया था। पूजा बेदी ने कभी फिल्मों के लिए अपने मिजाज से समझौता नहीं किया। वह बोल्ड थी, तो हमेशा बोल्ड रहीं। उन्होंने ऐसे किरदार ही नहीं स्वीकार किए, जिसमें उन्हें अपने मिजाज से समझौता करना पड़े। 
Pooja Bedi Birthday special know about Bedi Family Women
Aalia Furniturewalla - फोटो : social media
पूजा बेदी की तरह उनकी बेटी आलिया इब्राहिम भी हमेशा से काफी बोल्ड रही हैं। पूजा बेदी का परिवार और उनके घर की महिलाएं पिछले तीन पीढ़ियों से अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती आई हैं। वह बंदिशें नहीं मानती। वह अपने जिंदगी के सारे फैसले खुद किया करती हैं। इन्होंने हमेशा बने बनाएं नियमों को तोड़े। रिश्तों के बनने बिगड़ने की कभी परवाह नहीं की। आलिया इब्राहिम पूजा बेदी के परिवार की तीसरी पीढ़ी की लड़की हैं। आलिया इब्राहिम सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आलिया काफी ग्लैमरस और बोल्ड हैं। 
Pooja Bedi Birthday special know about Bedi Family Women
aalia furniturewalla - फोटो : social media
3 साल पहले आलिया इब्राहिम ने अपनी ऐसी तस्वीर शेयर की थी कि उस तस्वीर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। साथ ही उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गईं। आलिया की बोल्ड तस्वीरों पर लोगों ने भद्दे कमेंट किए हैं, जिसमें कुछ लोगों ने उनकी तुलना पोर्न स्टार से कर डाली थी।  इससे आहत आलिया ने अपने ब्लॉग पर कमेंट करनेवालों को करारा जवाब देते हुए लिखा, लोगों को अगर मेरा क्लीवेज नजर आता है तो इसका मतलब यह नहीं कि मैं राजी हूं। इसका मतलब यह भी नहीं कि मैं ऐसा चाहती हूं। मैं अपने ब्रेस्ट्स से बढ़कर भी कुछ हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Bedi Birthday special know about Bedi Family Women
aalia furniturewalla - फोटो : social media
उनके आधार पर मुझे परिभाषित करना सही नहीं है। आलिया ने आगे लिखा था कि स्त्री के ब्रेस्ट उसे औरत होने का एहसास कराते हैं लेकिन इसका मतलब नहीं कि लोग उस लड़की को सिर्फ उसी वजह से जानें। गौरतलब है कि आलिया ने 18 साल की उम्र में इतनी बड़ी बात आसानी से कही तो लोगों को अचंभा हुआ। बात करें पूजा बेदी की तो फिल्मों के इतर उन्होंने धारावाहिकों, विज्ञापनों, मॉडलिंग, थिएटर, एंकरिंग, सरकारी विज्ञापन आदि करती रहीं। उन्होंने समझौतों को लेकर अपने पति फरहान फर्नीचरवाला से 2003 में तलाक ले लिया। पूजा बेदी कई अफेयर्स को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। वह पार्टियों और उत्सव के मौकों पर जमकर धमाल मचाती हैं। और पूजा बेदी को ये बेबाकी और नीर्भिकता अपनी मां प्रोतिमा बेदी से आई है। 
विज्ञापन
Pooja Bedi Birthday special know about Bedi Family Women
Pooja Bedi and Maneck Contractor - फोटो : social media
प्रोतिमा 1960 के दशक की सबसे लोकप्रिय मॉडल थीं। वह बेहतरीन डांसर भी थीं। ओडिशी नृत्य पर उनका महारात था। प्रोतिमा उस वक्त बेहद मशहूर हो गई थीं, जब उन्होंने एक बीच पर न्यूड होकर दौड़ लगा दी थी। 1960 के दशक में उन्होंने अपने माता-पिता का घर छोड़कर अपने प्रेमी के घर रहने जाना भी, उस जमाने के सबसे चर्चा में आने वाली खबरों में से एक थीं। तब किसी की हिम्मत नहीं थी कि वह इस तरह का कदम उठाए। लेकिन प्रोतिमा ने अपनी निजता को कभी किसी के अधीन नहीं रखा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed