फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेक्शुअल हैरेसमेंट पर पूजा भट्ट का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- 'मेरे तो दोस्त ने ही...'

Sat, 06 Oct 2018 11:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 06 Oct 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
Pooja Bhatt on harassment says I was in a relationship with an alcoholic who hit me
pooja bhatt

अपने जमाने की हिट एक्ट्रेस रहीं पूजा भट्ट बेशक इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन जल्द ही उनकी वापसी 'सड़क 2' से होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और संजय दत्त नजर आने वाले हैं। अक्सर खुद को विवादों से दूर रखने वाली पूजा ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अपनी जिंदगी से जुड़े ऐसे-ऐसे खुलासे किए जिसके बाद हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है।

Pooja Bhatt on harassment says I was in a relationship with an alcoholic who hit me
पूजा भट्ट

इस इवेंट में पूजा ने बताया कि वह एक शराबी के साथ रिलेशनशिप में थीं और उसके हाथों उत्पीड़न का शिकार हुई थीं। पूजा ने बताया- 'मैं एक शराबी के साथ रिलेशनशिप में थी। वो मुझे मारता था। मैंने जब ये बात लोगों से शेयर की तो लोगों ने मुझपर ही सवाल उठा दिया। मैं आपको बता दूं, महेश भट्ट जैसे बड़े फिल्म निर्देशक की बेटी होने से मेरा दु:ख कम नहीं हुआ। मेरे साथ वैसे ही बुरा व्यवहार किया गया।'

Pooja Bhatt on harassment says I was in a relationship with an alcoholic who hit me
pooja bhatt
पूजा भट्ट ने इस मौके पर महिलाओं के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत महिलाएं घर में सुरक्षित नहीं हैं और उनके साथ अपने ही घर में शोषण होता है। ऐसे में वो बस सहती रहती हैं और अपनी आवाज नहीं उठा पाती हैं। लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Bhatt on harassment says I was in a relationship with an alcoholic who hit me
pooja bhatt

पूजा ने अपने साथ हुए सेक्शुअल हैरेसमेंट पर चौंकाने वाला खुलासा किया। एक वाकये का जिक्र करते हुए पूजा ने बताया कि एक बार एयरपोर्ट पर उनके बगल में बैठे दोस्त ने छाती पर हाथ लगाने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
Pooja Bhatt on harassment says I was in a relationship with an alcoholic who hit me
पूजा भट्ट और मनीष मखीजा

पूजा भट्ट के बताया, 11 साल साथ रहने के बाद जब 2014 में मेरी शादी टूट गई तो एक पब्लिकेशन हाउस ने मेरे पापा से पूछा- क्या ये बात सही है? इसके बाद मैंने फैसला किया कि इससे पहले कि दुनिया कुछ भी कयास लगाने लगे, मैं ही पापा को सबकुछ सच बता देती हूं। बता दें कि पूजा भट्ट ने 2003 में वीजे और बिजनेसमैन मनीष माखीजा से शादी की थी। हालांकि दिसंबर, 2014 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed