फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर से अफेयर पर आलिया भट्ट की बड़ी बहन ने तोड़ी चुप्पी, मां पहले ही दे चुकी हैं सख्त नसीहत

Thu, 04 Apr 2019 03:40 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Thu, 04 Apr 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
Pooja Bhatt on Ranbir Kapoor Alia Bhatt relationship We are no one to decide for her
Pooja Bhatt Alia and Ranbir - फोटो : file photo

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की नजदीकियां लंबे वक्त से बॉलीवुड की गलियों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कभी यह दोनों एक साथ देर रात डिनर करते हुए दिखाई दिए तो कभी अवॉर्ड फंक्शन के दौरान एक दूसरे को किस करते हुए। इस बीच आलिया भट्ट की बड़ी बहन पूजा भट्ट ने रणबीर और आलिया के रिलेशनशिप को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Pooja Bhatt on Ranbir Kapoor Alia Bhatt relationship We are no one to decide for her
pooja bhatt - फोटो : file photo

पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने कहा- 'आलिया अपने रिलेशनशिप के बारे में कोई भी फैसला ले सकती है यह उसका अधिकार है। हम उसके बारे में तय करने वाले कोई नहीं है। हम लोग हमेशा इस बात का ख्याल रखते हैं कि वह खुश और सुरक्षित रहे। हम लोग एक दूसरे की लाइफ में कुछ भी करने के लिए फोर्स नहीं करते हैं।' खास बात यह है कुछ दिन पहले आलिया की मां सोनी राजदान का बयान काफी चर्चा में रहा। 

Pooja Bhatt on Ranbir Kapoor Alia Bhatt relationship We are no one to decide for her
alia bhatt - फोटो : file photo

सोनी राजदान ने कहा था 'अभी वो काफी युवा हैं। मुझे ऐसा लगता है कि जब आपको सही इंसान मिल जाए तो आपको शादी करने में देरी नहीं करनी चाहिए लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में शादी का फैसला करें। जब भी शादी का फैसला लें काफी सावधानी बरतें।' पूजा ने आलिया भट्ट की फिल्मों को लेकर पसंद की तारीफ की। पूजा ने कहा- 'आलिया एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Bhatt on Ranbir Kapoor Alia Bhatt relationship We are no one to decide for her
pooja bhatt - फोटो : file photo

'उड़ता पंजाब, गली ब्वॉय, राजी सभी फिल्मों में आलिया ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। उसकी एक्टिंग हर दिन बेहतर हो रही है। वह फिल्म करने का फैसला दिल से लेती है जो काम भी कर रहा है।' पूजा ने आगे कहा- 'यह कहना कौन सी फिल्म चलेगी और कौन सी नहीं इसका अनुमान लगाना तो मुश्किल होता है। इतना जरूर है कि आप अच्छी कहानी सिलेक्ट कर सकते हैं। मुझे अपनी फ्लॉप फिल्मों से भी बहुत प्यार है। जिंदगी में मैं फेल भी हुई हूं लेकिन सभी चीजों ने मुझे मजबूत बनाया है।' 

विज्ञापन
Pooja Bhatt on Ranbir Kapoor Alia Bhatt relationship We are no one to decide for her
ranbir kapoor and alia bhatt - फोटो : social media

खबरों की मानें तो ऋषि कपूर के भारत आते ही रणबीर और आलिया के पेरेंट्स शादी की बात को आगे बढ़ाएंगे। खबरों की मानें दोनों परिवार आलिया और रणबीर की शादी के लिए तैयार हैं बस ऋषि कपूर की तबीयत ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है। फिल्मों की बात करें तो रणबीर के पास इस वक्त 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' दो बड़े बजट की फिल्में हैं। जबकि आलिया के पास 'कलंक' और 'ब्रह्मास्त्र' है। 'कलंक' फिल्म इस महीने रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed