फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट और संजय दत्त की 'सड़क 2' के ट्रेलर को मिले करीब 60 लाख डिसलाइक्स, पूजा भट्ट ने दिया ये जवाब

Thu, 13 Aug 2020 06:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 13 Aug 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Pooja Bhatt Reaction on Sadak 2 Dislike Says Gotta hand it to lovershaters for making sure we are trending
सड़क 2

बुधवार को संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म 'सड़क-2' का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर रिलीज होते ही इसने एक रिकॉर्ड बनाया। लेकिन ये रिकॉर्ड सबसे ज्यादा लाइक्स का नहीं बल्कि सबसे ज्यादा डिस्लाइक्स का है। इस समय फिल्म का ये ट्रेलर सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स भी इस ट्रेलर को ट्रोल कर रहे हैं। इसी बीच एक यूजर ने पूजा भट्ट को ट्रेलर के लिए शुभकामनाएं दीं और चिंता ना करने को कहा। पूजा ने भी यूजर के ट्वीट का जवाब दिया।

Pooja Bhatt Reaction on Sadak 2 Dislike Says Gotta hand it to lovershaters for making sure we are trending
pooja bhatt - फोटो : ani

एक सोशल मीडिया यूजर ने पूजा भट्ट को अपने ट्वीट में टैग करते हुए लिखा, 'पूजा भट्ट विरोधियों की फिक्र मत करो। 4.2 मिलियन डिस्लाइक्स मिलने के बाद भी सड़क 2 पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। फिल्म के लिए शुभकामनाएं।' इस ट्वीट में यूजर ने आलिया भट्ट, महेश भट्ट, सोनी राजदान, संजय दत्त को भी टैग किया है।
 

Pooja Bhatt Reaction on Sadak 2 Dislike Says Gotta hand it to lovershaters for making sure we are trending
पूजा भट्ट

यूजर के इस ट्वीट पर पूजा भट्ट ने भी रिप्लाई किया। पूजा भट्ट ने इस पर यूजर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं बिल्कुल भी नहीं हूं! साथी/ विरोधी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। मैं दोनों के सामने हाथ जोड़ती हूं, अपना कीमती समय हमें देने के लिए और इस बात का ख्याल रखने के लिए कि हम ट्रेंड करते रहें। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Bhatt Reaction on Sadak 2 Dislike Says Gotta hand it to lovershaters for making sure we are trending
पूजा भट्ट

पूजा भट्ट का ये दिल जीत लेने वाला ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा पूजा ने एक ट्वीट और किया। जिसके जरिए उन्होंने फिल्म के ट्रेलर को नापसंद करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है। पूजा भट्ट ने ट्वीट में लिखा, 'नफरत, बहस, बदनाम, झूठ, बॉयकॉट', भागो, Unfriend Trend, सबसे ऊपर? क्यों नहीं? एक हॉट बोट के साथ सबसे अधिक मेजबान होने के लिए क्या करना चाहिए।'
 

विज्ञापन
Pooja Bhatt Reaction on Sadak 2 Dislike Says Gotta hand it to lovershaters for making sure we are trending
सड़क 2 - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि फिल्म 'सड़क 2' साल 1991 में आई संजय दत्त और पूजा भट्ट की फिल्म 'सड़क' की सीक्वल है। फिल्म में संजय दत्त, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ रॉय कपूर मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन सिनेमाघर बंद होने के चलते इस फिल्म को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म 28 अगस्त को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर को यू-ट्यूब पर अभी तक करीब 60 लाख डिसलाइक्स मिल चुके हैं।

पढ़ें: 'सूर्यवंशी' की बजाय रोहित शेट्टी ने शुरू की 'सिंघम' की पार्टी की तैयारी, यहां समझिए पूरी कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed