फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूजा भट्ट ने कमरे में लगाए थे संजय दत्त के पोस्टर, किसिंग सीन देने में हुई परेशानी तो महेश भट्ट ने दी थी ये सीख

Sun, 07 Mar 2021 12:06 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 07 Mar 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pooja Bhatt reveals her father Mahesh Bhatt gave this advice when she was nervous before kissing sanjay dutt in sadak
पूजा भट्ट, संजय दत्त, महेश भट्ट - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट 90 के दशक की सुपरहिट हीरोइनों में से एक थीं। उनकी फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आती थीं। अब पूजा बहुत जल्द ओटीटी पर भी डेब्यू करने जा रही हैं। वो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के शो 'बॉम्बे बेगम्स' में नजर आएंगी। दर्शक भी पूजा भट्ट की इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में पूजा भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताई हैं।

Pooja Bhatt reveals her father Mahesh Bhatt gave this advice when she was nervous before kissing sanjay dutt in sadak
पूजा भट्ट और महेश भट्ट

पूजा महेश भट्ट की बड़ी बेटी हैं। उन्होंने 17 साल की उम्र में  फिल्म 'डैडी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वो अपने करियर की सबसे हिट फिल्म में से एक 'सड़क' में नजर आईं थीं। इस फिल्म को उनके पिता महेश भट्ट ने बनाया था। बता दें कि इस फिल्म में ही उन्होंने पहला किसिंग सीन भी दिया था जिसे लेकर वो नर्वस भी हो गईं थीं।

Pooja Bhatt reveals her father Mahesh Bhatt gave this advice when she was nervous before kissing sanjay dutt in sadak
sadak movie

इस फिल्म में पूजा भट्ट के अपोजिट संजय दत्त थे। पूजा को फिल्म के एक सीन में संजय दत्त को किस करना था और इसे लेकर वो काफी नर्वस हो रही थीं। उस वक्त किसिंग सीन देने के लिए उन्हें अपने पिता से एक सीख मिली थी। पूजा ने इंटरव्यू में बताया कि, 'बहुत साल पहले मुझे 'सड़क' के सेट पर एक सीख मिली थी। जब मुझे मेरे आइकॉन संजय दत्त को किस करना था'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Bhatt reveals her father Mahesh Bhatt gave this advice when she was nervous before kissing sanjay dutt in sadak
sadak

आगे पूजा ने कहा कि, 'मैं तब 17-18 साल की रही होंगी। मैं उस आदमी को किस करने जा रही थी जिसके पोस्टर मेरे रूम में लगे थे। मैं काफी परेशान थी। उस वक्त मेरे पिता ने मुझसे कुछ ऐसा कहा था जो मुझे जिंदगीभर याद रहा। उन्होंने कहा था, 'पूजा अगर तुम वल्गर महसूस करोगी तो ये वल्गर ही लगेगा। इसलिए तुम्हे किसिंग और लव मेकिंग सीन को बहुत ही मासूमियत और ग्रेस के साथ देना पड़ेगा क्योंकि सीन का कम्युनिकेट होना जरूरी है'। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

विज्ञापन
Pooja Bhatt reveals her father Mahesh Bhatt gave this advice when she was nervous before kissing sanjay dutt in sadak
पूजा भट्ट और महेश भट्ट
पूजा भट्ट जितनी बड़ी स्टार रहीं उनका विवादों से भी उतना ही ज्यादा नाता रहा है। पूजा भट्ट और उनके पिता महेश भट्ट ने फिल्मी पत्रिका के लिए फोटोशूट करवाया था। जब ये फोटोशूट सामने आया तो तहलका मच गया था। इस फोटोशूट में पूजा भट्ट और महेश भट्ट लिप किस करते हुए दिखाई दे रहे थे। जिसे देखने के बाद काफी विवाद हुआ था। इसके अलावा उनके बिकिनी शूट पर भी काफी हंगामा मचा था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed