जान्हवी कपूर फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती है। सिर्फ जान्हवी ही नहीं बल्कि उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने तो फिल्मों में एंट्री भी नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके बहुत फॉलोवर्स हैं। खुशी कपूर ने अपनी बहन के जन्मदिन के मौके पर एक खास पोस्ट साझा किया है। उन्होंने एक तस्वीर के साथ-साथ जान्हवी का बचपन का डांस वीडियो भी साझा किया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
जान्हवी कपूर के जन्मदिन पर खुशी ने साझा किया डांस वीडियो, फैंस को याद आईं श्रीदेवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान्हवी और खुशी कपूर श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटियां हैं। दोनों बहनें अपनी मां श्रीदेवी के बेहद करीब थीं। उनके जाने के बाद से दोनों एक दूसरे का ख्याल रखती नजर आती हैं। दोनों बहने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। फंक्शन से लेकर फिल्म के स्क्रीनिंग जैसे मौकों के हिसाब से दोनों बहनें तैयार नजर आती हैं।अब अपने इसी प्यारे से बॉन्ड को फैंस के साथ साझा करते हुए खुशी ने एक वीडियो साझा किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं, मैं आपको हमेशा प्यार करती हूं'।
इस पोस्ट में खुशी ने पहले एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो जान्हवी को पकड़े नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें छोटी सी जान्हवी किसी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सभी फैंस को श्रीदेवी की याद आ गई। खुशी कपूर के इस पोस्ट पर फैंस ने दिल खोलकर प्यार लुटाया है।
बता दें कि जान्हवी कपूर ने अपना ये जन्मदिन अपने परिवार से दूर फिल्म के सेट पर मनाया। दरअसल जान्हवी फिल्म 'गुड लक जैरी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने घर जाने के लिए छुट्टी नहीं ली तो फिल्म के टीम मेंबर ने ही जान्हवी का बेहद खास अंदाज में जन्मदिन मनाया। उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आई थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर फिल्म 'रुही' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैँ। इस फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ राजकुमार राव नजर आएंगे। इस हॉरर- कॉमेडी में पहली बार जान्हवी एक भूत के रोल में नजर आएंगी। अब फिल्म की असली कहानी क्या है ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा। ये फिल्म 11 मार्च को रिलीज होगी।