{"_id":"607d60688ebc3ed62e745486","slug":"pooja-bhatt-speaks-about-shooting-of-john-abraham-and-bipasha-basu-intimate-scenes-in-film-jism","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जिस्म' में इंटीमेट सीन्स करने के लिए ऐसे राजी हुईं थीं बिपाशा बसु, पूजा भट्ट ने खोला राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जिस्म' में इंटीमेट सीन्स करने के लिए ऐसे राजी हुईं थीं बिपाशा बसु, पूजा भट्ट ने खोला राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 19 Apr 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पूजा भट्ट, बिपाशा बसु, जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूजा भट्ट बॉलीवुड की बोल्ड और खूबसूरत अदाकारा तो रही हैं जिन्होंने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है। उन्होंने अभिनय में तो सफल पारी खेली है साथ ही प्रोडक्शन और डायरेक्शन में भी अपनी प्रतिभा साबित की। पूजा ने 'सुर', 'जिस्म', 'पाप', 'रोग' जैसी कई फिल्में बनाईं जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी। उनकी फिल्म 'जिस्म' अपने समय की काफी बोल्ड फिल्म में से एक मानी जाती है। फिल्म में जॉन अब्राहम और बिपाशा ने अहम भूमिका निभाई थी। अब पूजा भट्ट ने बताया है कि बोल्ड सीन्स को निभाने के लिए उन्होंने बिपाशा को कैसे राजी किया था।
2 of 5
बिपाशा बसु
- फोटो : Twitter
'जिस्म फिल्म में जॉन और बिपाशा की केमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। वहीं फिल्म में काफी इंटीमेट सीन्स भी थे जिसकी खूब चर्चा हुई थी। अब हाल ही में एक चैनल से बात करते हुए पूजा ने बताया कि दोनों सितारों के बीच इंटीमेट सीन फिल्माने से पहले उन्होंने ये बिपाशा पर छोड़ा था कि वो किस हद तक जाना चाहती हैं।
3 of 5
पूजा भट्ट, बिपाशा बसु
- फोटो : सोशल मीडिया
पूजा ने बताया कि फिल्म में कोई न्यूडिटी नहीं थी लेकिन बिपाशा को ऐसे एक्सप्रेशन देने थे और अभिनय करना करना था जो काफी बोल्ड थे। ऐसे में उन्होंने बिपाशा से कहा था कि वो एक कलाकार और महिला होने के नाते कोई भी ऐसे सीन नहीं करवाना चाहती जिसमें बिपाशा सहज महसूस ना करें। इसके बाद जब बिपाशा तैयार हो गईं तो ऐसे सीन्स को फिल्माने के लिए उन्होंने कुछ खास क्रू मेंबर्स और इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर का इंतजाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिपाशा, जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म जिस्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। साथ ही बिपाशा और जॉन की जोड़ी भी हिट हो गई थी। इसके बाद दोनों कई फिल्मों में साथ नजर आए थे। बात करें पूजा भट्ट की तो हाल ही वो में एक वेब सीरीज में नजर आईं थीं। उन्होंने अपने इंटीमेट सीन के अनुभव के बारे में बात करते हिए कहा कि उनके सीन की शूटिंग के दौरान कोई भी इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर नहीं था। हालांकि डायरेक्टर अलंकृता ने उन्हें काफी सहज महसूस कराया था।
विज्ञापन
5 of 5
पूजा भट्ट, संजय दत्त, महेश भट्ट
- फोटो : Instagram
पूजा भट्ट ने इससे पहले भी खुलासा किया था कि जब उन्हें फिल्म 'सड़क' में संजय दत्त के साथ किसिंग सीन देना था तो वो काफी घबरा गईं थीं। उस वक्त उनके पिता ने उन्हें सीख दी थी। महेश भट्ट ने पूजा से कहा था कि, 'अगर तुम इसे अश्लील समझोगी तो ये अश्लील लगेगा'। इसके बाद पूजा ने सहज होकर फिल्म में किसिंग सीन शूट किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।