एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट उन सेलिब्रिटीज में शामिल हैं जो शराब की लत के बारे में खुलकर बात करती हैं। पूजा भट्ट पहले शराब की आदी थीं लेकिन अब वह इससे दूर हो चुकी हैं। जब उन्होंने शराब को छोड़ने का फैसला किया तो इस पर खुलकर बात करनी शुरू की। अब पूजा भट्ट अपनी निजी जिंदगी की कहानी को किताब की शक्ल देंगी।
इस एक्ट्रेस की छूटी 31 साल पुरानी शराब की लत, पिता को KISS कर रातोंरात आई थीं सुर्खियों में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा भट्ट ने स्पष्ट कर दिया कि यह किताब उनकी ऑटोबायोग्राफी नहीं होगी हालांकि शराब की आदत को छोड़ने के लिए उन्होंने जो जद्दोजहद की है किताब में उसे बयां किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, 'अभी तक किताब का टाइटल सेलेक्ट नहीं किया गया है लेकिन इसमें शराब की लत को छोड़ने के बारे में विस्तार से बताया गया है हालांकि इसके लिए पूजा भट्ट और उनके पिता महेश भट्ट कभी रिहैब सेंटर नहीं गए।'
पूजा भट्ट पिछले 14 महीनों से शराब से दूर हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी ट्विटर पर भी शेयर की थी कि 445 दिन हो गए और वह इस लत से दूर हैं। उन्होंने लिखा, 'भगवान का धन्यवाद मुझे इतनी हिम्मत देने के लिए... 445 दिन हो गए, आगे गिनती जारी है... मजबूती के साथ एक और स्टेप।'
Thank you Lord for the courage to say NO and for the capacity to be able to start all over again if necessary. 445 days sober today & counting. Gratitude for the resilience and strength bestowed with every new step I take! #sobriety #recovery #claimyourjourney pic.twitter.com/Dhoch2pUsC
पूजा भट्ट ने 24 फरवरी को अपना 47वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी डेब्यू फिल्म 'डैडी'(1989) थी। पर्सनल लाइफ की बात करें तो पूजा को 16 साल की उम्र से ही शराब की लत लग गई थी। इससे छुटकारा पाने में उनके पिता महेश भट्ट का काफी बड़ा हाथ रहा है।
फिलहाल, पूजा भट्ट 'सड़क 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह 1991 में आई हिट फिल्म 'सड़क' की रीमेक है। 27 सालों बाद पूजा भट्ट संजय दत्त के साथ नजर आएंगी। कुछ दिनों पहले ही पूजा भट्ट ने महेश भट्ट और संजय दत्त की एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें महेश भट्ट संजय दत्त के टैटू को देख रहे थे।
A post shared by Pooja B (@poojab1972) on