फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूनम पांडे ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर लगाए ये आरोप, बॉम्बे हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला

Wed, 25 Nov 2020 03:44 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 25 Nov 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
Poonam Pandey Filled Case Against Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Legal Battle
पूनम पांडे, शिल्पा औऱ राज - फोटो : Instagram

कुछ ही समय पहले गोवा के एक बीच पर कथित अश्लील वीडियो शूट करने के लिए गिरफ्तार होने वाली मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने अब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने राज कुंद्रा और उनके एक सहयोगी सौरभ कुशवाहा पर आरोप लगाया है कि उनकी कंपनी गैरकानूनी तरीके से पूनम की तस्वीरें और वीडियो अपने काम में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके लिए पूनम ने राज और सौरभ दोनों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मुकदमा दायर किया है।

Poonam Pandey Filled Case Against Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Legal Battle
पूनम पांडे - फोटो : instagram/ipoonampandey

पूनम ने अपने बयान में कहा है कि राज कुंद्रा और उनकी कंपनी पूनम की सामग्री इस्तेमाल करके पैसे कमा रहे हैं। इंटरनेट पर पूनम की उस सामग्री को देखकर लोग पूनम से अश्लील बातें भी कर रहे हैं। पूनम ने बताया कि उन्होंने राज और सौरभ की कंपनी आर्म्सप्राइम मीडिया के साथ एक सौदा किया था। यह कॉन्ट्रैक्ट बहुत ही कम समय के लिए था। राज की कंपनी पूनम के एप्लीकेशन का काम देखती थी। जब पूनम को इस कॉन्ट्रैक्ट में कुछ धोखाधड़ी का अंदेशा हुआ तो उन्होंने राज के साथ वह सौदा तोड़ दिया। 

Poonam Pandey Filled Case Against Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Legal Battle
पूनम पांडे - फोटो : Social Media

अब पूनम का आरोप है कि इस कॉन्ट्रैक्ट को खत्म किए हुए लगभग आठ महीने बीत चुके हैं लेकिन फिर भी राज की कंपनी उनके वीडियो और फोटोज का इस्तेमाल लगातार कर रही है। पूनम ने इस बारे में राज से फोन और मैसेज पर बात करके चेतावनी भी देने की कोशिश की लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला। पूनम ने यह भी कहा है कि अगर राज उन्हें अपनी मजबूरी बता देंगे तो शायद वह उन्हें माफ भी कर दें। अगर राज आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो वह उनके लिए पैसे भी जुटा सकती हैं। लेकिन गैरकानूनी तरीके से सामग्री चुराना मंजूर नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Poonam Pandey Filled Case Against Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Legal Battle
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

पूनम का कहना है कि अब यह मामला हाईकोर्ट में चला गया है और उनका पक्ष भी मजबूत है। उनके पास सारे सबूत हैं। हो सकता है कि भविष्य में वह राज के खिलाफ इस केस को जीत भी लें। हालांकि, राज कुंद्रा और उनके सहयोगी सौरभ कुशवाहा ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि पूनम सभी दलीलें बेबुनियाद है। यहां तक कि उन्हें कोर्ट का भेजा हुआ किसी भी तरह का कोई नोटिस भी नहीं मिला।

विज्ञापन
Poonam Pandey Filled Case Against Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Legal Battle
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम- @ipoonampandey

कुछ समय पहले पूनम को गोवा के कैनकोना गांव के चपोली बांध के पास कथित तौर पर अश्लील वीडियो शूट करने के लिए पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब उनका यह नया मामला शुरू हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed