अभिनेत्री पूनम पांडे के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। बीते दिन शुक्रवार को उनके मैनेजर ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से उनकी मौत की खबर दी थी। इस खबर के साझा होने के 24 घंटे बाद अब अभिनेत्री खुद सामने आई हैं और बताया है कि यह उनका पब्लिसिटी स्टंट था। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए पूनम ने अपने जीवित होने की जानकारी दी है। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सब हैरान हो गए थे। वहीं, बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी ने पूनम पांडे की मौत को लेकर जांच की मांग की थी।
Poonam Pandey Mystery: जिंदा हैं पूनम, मुनव्वर फारुकी ने प्रतिक्रिया देते हुए मामले में की थी जांच की मांग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:13 AM IST
सार
बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी ने पूनम पांडे की मौत की खबर पर जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि वह इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन