बिजनेसमैन राज कुंद्रा से जुड़े पोर्नोग्राफी मामले के दौरान चर्चा में रहीं अभिनेत्री पूनम पांडे ने इस केस के बारे में बात की। एक इंटरव्यू के दौरान पूनम पांडे से शिल्पा शेट्टी को लेकर सवाल किया गया, जिसका उन्होंने जवाब दिया। कुंद्रा पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री ने कहा कि वह अपनी बातों पर अभी भी कायम हैं। हालांकि उन्होंने इस बारे में और बात करने से इनकार कर दिया क्योंकि मामला कोर्ट में है। पूनम पांडे कंगना रनौत के नए शो लॉकअप में नजर आने वाली हैं।
पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा मामले पर पूनम पांडे का खुलासा, कहा- उस समय शिल्पा शेट्टी मुझसे नहीं मिलीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 27 Feb 2022 08:11 PM IST
विज्ञापन