{"_id":"637b098fab71e36553619620","slug":"pornography-case-raj-kundra-sherlyn-chopra-and-poonam-pandey-made-obscene-bold-films-in-five-star-hotels","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pornography Case: फिर बढीं राज कुंद्रा की मुश्किलें, अश्लील वीडियोज शूट करने के मामले में दायर हुई नई चार्जशीट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pornography Case: फिर बढीं राज कुंद्रा की मुश्किलें, अश्लील वीडियोज शूट करने के मामले में दायर हुई नई चार्जशीट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Mon, 21 Nov 2022 12:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। दरअसल, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा, शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। साइबर पुलिस ने अपनी चार्जशीट में इस बात का दावा किया है कि राज कुंद्रा ने मुंबई के आस-पास स्थित फाइव स्टार होटल में अश्लील फिल्मों की शूटिंग कर उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेचा था। इतना ही नहीं साइबर सेल ने यह तक बताया है कि राज कुंद्रा ने इस डील से करोड़ाें की कमाई भी की थी।
2 of 4
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साइबर सेल ने राज कुंद्रा, मॉडल शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे, फिल्म निर्माता मीता झुनझुनवाला और कैमरामैन राजू दुबे के खिलाफ 450 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। चार्जशीट में बताया गया है कि बनाना प्राइम ओटीटी के सुवाजीत चौधरी और राज कुंद्रा के कर्मचारी उमेश कामथ का भी नाम लंदन स्थित कंपनी 'हॉटशॉट' में बतौर प्रबंधक दर्ज है। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुवाजीत चौधरी और उमेश कामथ पर अश्लील सामग्री वाली वेब सीरीज 'प्रेम पगलानी' बनाने और ओटीटी पर अपलोड करने का भी आरोप है।
3 of 4
पूनम पांडे
- फोटो : insta
वहीं, पूनम पांडे पर अपना खुद का मोबाइल एप 'द पूनम पांडे' डेवलप करने, राज कुंद्रा की कंपनी की मदद से वीडियो शूट करने, अपलोड करने और प्रसारित करने का भी आरोप है। साइबर पुलिस के अनुसार, कैमरामैन राजू दुबे ने शर्लीन चोपड़ा के वीडियो भी शूट किए थे, जबकि झुनझुनवाला पर उनके (शर्लीन चोपड़ा) लिए कहानी लिखने और निर्देशित करने में सहायता करने और उकसाने का आरोप है। इतना ही नहीं इस बात की जानकारी भी दी गई है कि 'हॉटशॉट' कंपनी का स्वामित्व राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी की कंपनी 'केनिन' के पास है, जो यूके में रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शर्लिन चोपड़ा और राज कुंद्रा
- फोटो : Social Media
चार्जशीट में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की कंपनी 'आर्म्सप्राइम' को इन सभी आरोपियों से पैसा मिले थे। इसलिए चार्जशीट में इस कंपनी पर अपराध में मदद करने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस इस मामले में अब भी कुछ मॉडल्स की तलाश कर रही है, जिन्होंने बोल्ड फिल्मों में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।