फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush: वीएफएक्स के लिए मेकर्स ने बढ़ाया आदिपुरुष का बजट! बन सकती है सबसे महंगी भारतीय फिल्म

Wed, 09 Nov 2022 06:33 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 09 Nov 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
prabhas adipurush becomes most expensive indian film by surpassing rajinikanth 2.0 rajamouli rrr budget report
आदिपुरुष - फोटो : social media

अभिनेता प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' अपने पोस्टर और टीजर के रिलीज होने के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। अब हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट को भी पांच महीने आगे सरका दिया गया है। इसके साथ ही जानकारी सामने आई है कि इसके वीएफएक्स और अन्य पहलुओं पर काम किया जाएगा जिसके चलते फिल्म का बजट भी बढ़ेगा। ऐसे में यह फिल्म सबसे महंगी भारतीय फिल्म बन सकती है। जानते हैं विस्तार से।

prabhas adipurush becomes most expensive indian film by surpassing rajinikanth 2.0 rajamouli rrr budget report
आदिपुरुष - फोटो : social media

आदिपुरुष के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाते हुए स्टेटमेंट में कहा था, "आदिपुरुष केवल एक फिल्म नहीं, प्रभु श्री राम के प्रति भक्ति व हमारे गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। दर्शकों के एक अद्भुत अनुभव देने के लिए, आदिपुरुष के निर्माण से जुड़े लोगों को थोड़ा अधिक समय देने की आवश्यकता है। आदिपुरुष अब जून 16, 2023 को प्रदर्शित होगी। हम एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिस पर संपूर्ण भारत को गर्व होगा। इस रामराज में आपका सहयोग, प्रेम और आशीर्वाद हमें सदैव प्रेरित करता रहा है और करता रहेगा।"

prabhas adipurush becomes most expensive indian film by surpassing rajinikanth 2.0 rajamouli rrr budget report
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, हैदराबाद

मेकर्स के इस बयान के बाद सामने आईं रिपोर्ट्स की मानें तो लोगों के भावनाओं को ध्यान में रखते हुए फिल्म की टीम वीएफएक्स को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है और इसी वजह से अब फिल्म के बजट में तकरीबन 100 करोड़ का इजाफा हो सकता है। ऐसे में यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
prabhas adipurush becomes most expensive indian film by surpassing rajinikanth 2.0 rajamouli rrr budget report
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, हैदराबाद

रजनीकांत और राजामौली की ये फिल्में भी रह जाएंगी पीछे?
जानकारी के मुताबिक, आदिपुरुष का अब तक का बजट 500 करोड़ है और अगर ऐसे में इसके बजट में और बढ़ोत्तरी होती है तो यह 600 करोड़ या उससे ऊपर पहुंच सकता है। राजामौली की आरआरआर को 550 करोड़ के बजट में बनाया गया है। वहीं रजनीकांत की फिल्म 2.0 का बजट 600 करोड़ बताया गया था। ऐसे में कहा जा रहा है कि आदिपुरुष इन दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ सकती है।

विज्ञापन
prabhas adipurush becomes most expensive indian film by surpassing rajinikanth 2.0 rajamouli rrr budget report
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें आदिपुरुष की तो इसकी कहानी रामायण पर आधारित होगी। जिसमें साउथ अभिनेता प्रभास प्रभु श्रीराम और देवदत्त नागे भगवान हनुमान के किरदार में हैं, जबकि कृति सेनन सीता की भूमिका निभा रही हैं। वहीं सैफ अली खान लंकापति नरेश का किरदार अदा करते दिखेंगे। इसके अलावा फिल्म में तृप्ति टॉरडलमल, सनी सिंह निज्जर, वत्सल सेठ और देवदूत नेज अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed