फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unsubscribe Netflix: प्रभास का वीडियो शेयर कर बुरा फंसा नेटफ्लिक्स, फैंस ने दी 'अनसब्सक्राइब' की धमकी

Mon, 07 Nov 2022 05:36 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 07 Nov 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
Prabhas fans start trending unsubscribe netflix after seeing clip of saaho shared by Netflix indonesia
साहो - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले आदिपुरुष की वजह से उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। वहीं, अब उनकी फ्लॉप फिल्म 'साहो' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, नेटफ्लिक्स इंडोनेशिया ने प्रभास का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडिया शेयर किया है। हालांकि, फैंस अपने सुपरस्टर का मजाक उड़ता देख भड़क गए हैं। वह, नेटफ्लिक्स को अनसब्सक्राइब की धमकी दे रहे हैं। इतना ही नहीं फैस सोशल मीडिया पर 'अनसब्सक्राइब नेटफ्लिक्स' नाम का हैशटैग भी ट्रेंड करवा रहे हैं। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि नेटफ्लिक्स ने प्रभास का वीडियो शेयर कर ऐसा क्या लिखा जो नटिजन इतना भड़क गए हैं? आइए जानते हैं...

Prabhas fans start trending unsubscribe netflix after seeing clip of saaho shared by Netflix indonesia
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

नेटफ्लिक्स इंडोनेशिया ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'साहो' का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में प्रभास, एक ऊंचे पहाड़ से छलांग लगाते हुए किसी रॉकेट की तरह उड़ते हुए एक बैग को पकड़ने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। नेटफ्लिक्स इंडोनेशिया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "कामू नीनया इनी अकी आपा?", जिसका अंग्रेजी अनुवाद है,"व्हाट एक्शन इज दिस?" बता दें कि प्रभास के फैंस इस ट्वीट बेइज्जती के तौर पर देख रहे हैं। यही कारण है कि वह हैशटैग अनसब्सक्राइब नेटफ्लिक्स ट्रेंड करवा रहे हैं। बता दें कि नेटफ्लिक्स इंडोनेशिया ने बाद में अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary: नम आंखों के साथ सपना चौधरी ने पिता को किया याद, वीडियो शेयर कर लिखा भावुक कैप्शन

Prabhas fans start trending unsubscribe netflix after seeing clip of saaho shared by Netflix indonesia
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विटर पर फैंस पोस्ट शेयर कर प्रभास का सपोर्ट कर रहे हैं। एक फैन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'ट्विटर पर एक बड़ी त्रासदी का सामना करने के लिए तैयार हो जाइए'। एक अन्य यूजर ने अपने ट्वीट पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह नेटफ्लिक्स का एप अनइंस्टॉल करते दिखाई दे रहा है। इस वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, ’इस एप को छोड़ने का समय आ गया है। अब कभी यहां वापस नहीं आऊंगा और दोस्तों को भी इस खराब एप की सदस्यता न लेने की सलाह दूंगा’। तो वहीं एक यूजर ने लिखा, 'बस बहुत हो गया हम आपकी मेम्बरशिप छोड़ रहे हैं।'
यह भी पढ़ें: Jawan: 'टाइगर 3' के बाद शाहरुख की 'जवान' में नजर आएंगी टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा? निभा सकती हैं धांसू किरदार
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas fans start trending unsubscribe netflix after seeing clip of saaho shared by Netflix indonesia
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि प्रभास की फिल्म 'साहो' का निर्देशन सुजीत द्वारा किया गया है। 2019 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। फिल्म में प्रभास के आलावा श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ और चंकी पांडे मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed