{"_id":"5f3f63748ebc3e3cc05a3479","slug":"prabhas-first-choice-director-om-raut-for-this-film-he-is-preparing-to-become-the-archer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस फिल्म के लिए प्रभास ही थे निर्देशक की पहली पसंद, धनुर्धर बनने की कर रहे हैं तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस फिल्म के लिए प्रभास ही थे निर्देशक की पहली पसंद, धनुर्धर बनने की कर रहे हैं तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आदिपुरुष में प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'बाहुबली' की अपार सफलता के बाद अपने करियर की ऊंचाइयों को छू चुके अभिनेता प्रभास अपनी हाल ही में घोषित हुई फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में वह भगवान श्री राम का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म के निर्देशक ओम राउत का कहना है कि जब उन्होंने इस फिल्म की पटकथा को पढ़ा तो फिल्म के मुख्य किरदार के रूप में सिर्फ प्रभास का चेहरा ही उनके ध्यान में आया।
2 of 5
प्रभास, ओम राउत
- फोटो : सोशल मीडिया
पटकथा पढ़ते समय की अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए ओम ने बताया, 'इस फिल्म की पटकथा को पढ़ते हुए मैंने प्रभास का चेहरा अपने कंप्यूटर स्क्रीन पर काल्पनिक रूप से देखा। तब मेरी समझ में आया कि अगर प्रभु श्री राम के किरदार को कोई अभिनेता अच्छे से निभा सकता है तो वह सिर्फ प्रभास है। इस देश के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक होने के नाते उन्होंने इस फिल्म के आर्थिक मूल्य को भी बढ़ा दिया है। उनके अंदर शांति और क्रोध दोनों का शानदार मिश्रण है। एक लेखक और निर्देशक होने के नाते उनके व्यक्तित्व ने मुझे इस फिल्म में लेने के लिए मजबूर किया।'
3 of 5
काजोल, ओम राउत और अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला
इस साल की शुरुआत में ही अभिनेता अजय देवगन के साथ सुपरहिट फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' दे चुके ओम राउत भी शानदार सफलता का स्वाद चख चुके हैं। अपनी इस नई फिल्म के बारे में उन्होंने लॉकडाउन की शुरुआत में ही प्रभास से बातचीत शुरू कर दी थी। प्रभास भी उसी समय से इस फिल्म के अपने किरदार की तैयारी में लग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
ओम बताते हैं, 'प्रभास अपने किरदार पर शारीरिक रूप से भी काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें एक धनुर्धर जैसा दिखना होगा। हमने कई एक्सपर्ट से भी बातचीत की है। प्रभास जल्द ही धनुर्विद्या सीखना भी शुरू करेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह फिल्म मूल रूप से हिंदी और तेलुगू भाषाओं में बनेगी और बाद में तमिल, मलयालम, कन्नड़ और कुछ दूसरी विदेशी भाषाओं में भी इसे डब किया जाएगा। फिल्म थ्री डी में रिलीज होगी और इसकी शूटिंग अगले साल जनवरी से शुरू करने की तैयारी है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार अपनी कंपनी टी-सीरीज के बैनर तले करने करने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।