फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैदराबाद में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए प्रभास, इतने करोड़ की दी सहायता राशि

Wed, 21 Oct 2020 02:54 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 21 Oct 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
Prabhas has contributed Rs 1.5 crore to Telangana Chief Minister Relief Fund to help Hyderabad floods
प्रभास - फोटो : instagram/actorprabhas

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पिछले कुछ दिनों से मूसलादार बारिश ने भारी तबाही मचाई। भारी बारिश के बाद हैदाराबाद के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। हजारों लोग इससे प्रभावित हुए हैं। साउथ फिल्म फिल्म इंडस्ट्री की कई नामचीन हस्तियां आगे आईं और अपने अपने स्तर पर मदद का हाथ बढ़ाया।

Prabhas has contributed Rs 1.5 crore to Telangana Chief Minister Relief Fund to help Hyderabad floods
प्रभास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और चिरंजीवी के बाद अब बाहुबली फेम अभिनेता प्रभास ने तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद दी है। उन्होंने डेढ़ करोड़ की सहायता राशि दी है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने निर्माता बीए राजू ने एलान किया कि प्रभास ने हैदराबाद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की सहायता राशि दी है।

Prabhas has contributed Rs 1.5 crore to Telangana Chief Minister Relief Fund to help Hyderabad floods
प्रभास - फोटो : instagram: actorprabhas

जब कोई मुश्किल घड़ी आती है प्रभास मदद करने में आगे रहते हैं। उनके इस कदम की प्रशंसक सराहना करते नहीं थक रहे हैं। इससे पहले बाहुबली स्टार ने कोरोना से लड़ाई के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में एक करोड़ की आर्थिक मदद दी थी। प्रभास इन दिनों इटली में हैं जहां वो अपनी फिल्म राधे श्याम की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें उनके साथ पूजा हेगड़े हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas has contributed Rs 1.5 crore to Telangana Chief Minister Relief Fund to help Hyderabad floods
महेश बाबू - फोटो : instagram/ urstrulymahesh

महेश बाबू ने भी दी आर्थिक मदद
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू ने तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये की राशि दी। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए इसका खुलासा किया। महेश बाबू ने इस मुश्किल घड़ी में सभी से मदद का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोग आर्थिक रूप से सहायता करें जिससे पीड़ितों की मुश्किलें कम हो सकें।

 

विज्ञापन
Prabhas has contributed Rs 1.5 crore to Telangana Chief Minister Relief Fund to help Hyderabad floods
चिरंजीवी - फोटो : instagram/chiranjeevikonidela

अन्य सितारों ने भी दी मदद
प्रभास और महेश बाबू के अलावा जूनियर एनटीआर ने तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये की सहायता राशि दी। इसके अलावा नागार्जुन ने 50 लाख रुपये और चिरंजीवी ने एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed