साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास अपनी फिल्म बाहुबली के आते ही दुनियाभर में छा गए। उनके प्रशंसकों की लिस्ट काफी लंबी है। साउथ सिनेमा के साथ-साथ उन्हें हिन्दी सिनेमा में भी काफी पसंद किया जाता है। प्रभास जल्द ही निर्देशक ओम राउत की शानदार फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रभास के साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। ऐसा माना जा रहा है कि प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ इस साल की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। लेकिन बता दें कि इस बार प्रभास अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपनी उदारता को लेकर चर्चा में हैं।
बड़े दिल वाला: प्रभास ने हैदराबाद में एडमिट प्रशंसक से की मुलाकात, घंटो चली बातचीत
अक्सर प्रशंसकों से करते हैं बातचीत
प्रभास एक ऐसे सितारे हैं जिन्होंने न सिर्फ अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का दिल जीता बल्कि वह अपने प्रशंसकों से इतना प्यार करते हैं कि वो उनके लिए हमेशा खड़े रहते हैं। इससे पहले 20 वर्ष के कैंसर से जूंझ रहे फैन ने अपनी अंतिम इच्छा बताते हुए कहा था कि वो प्रभास से मिलना चाहते हैं। जैसे ही ये खबर प्रभास के पास पहुंची वह तुरंत ही अपनी शूटिंग को बीच में छोड़कर सेट से निकलकर उस लड़के से मिलने के लिए सीधा अस्पताल पहुंचे।
बाहुबली ने किया था घर-घर में मशहूर
प्रभास ने एसएस राजमौली की फिल्म ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ में काम किया। इस फिल्म को न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में सरहाना मिली। इस फिल्म के पहले पार्ट के बाद दर्शक दूसरे पार्ट का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे और जब बाहुबली 2 रिलीज हुई उस फिल्म ने न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े। इस फिल्म ने प्रभास के करियर को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया।
फिल्म साहो से रखा था हिन्दी फिल्मों में कदम
इससे पहले प्रभास फिल्म 'साहो' में नजर आए थे। फिल्म में श्रद्धा कपूर उनकी हीरोइन बनी थीं। हालांकि पर्दे पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। बाहुबली के बाद से प्रभास को लेकर लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में फैंस अब उनकी अगली बड़ी हिट का इंतजार कर रहे हैं।
ये हैं आगामी फिल्में
इस साल प्रभास के पास कई बड़ी फिल्में हैं। वो दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ एक बहुत ही बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा प्रभास कृति सेनन के साथ फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा सैफ अली खान ‘रावण’ की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म का अधिकतर भाग प्रभास ने शूट कर लिया है।
